फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chemical fertilizers are causing diseases: Naveen Jindal

Yamuna Nagar News: रासायनिक खाद के कारण हो रहीं बीमारियां ः नवीन जिंदल

Fri, 03 Oct 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 03 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chemical fertilizers are causing diseases: Naveen Jindal
बैठक के दौरान मौजूद कुरुक्षेत्र, अंबाला सांसद, कृषि मंत्री व अन्य। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला सचिवालय में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोर्डिनेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (दिशा) की बैठक हुई। इसमें कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद नवीन जिंदल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कहा कि हमें यमुनानगर को विकसित जिला बनाने के लिए मिलकर काम करना है। जिले को विकसित करने का काम मिलकर ही सम्भव हो सकता है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नई-नई लाइलाज बीमारियां हो रही हैं। उसका बड़ा कारण कृषि उत्पादों में बढ़ता रसायनों एवं खादों का प्रयोग है। उन्होंने कहा कि हमें प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिए कि जो बड़े जमींदार हैं उनके माध्यम से प्राकृतिक खेती करवाने पर जोर दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता लाने के लिए शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करें व उनको प्रशिक्षण देकर शुद्ध एवं स्वास्थ्य वर्धक कृषि उत्पादन के लिए प्रेरित किया जाए ताकि खेती में रसायनों का प्रयोग कम हो सके और शुद्ध खाद्यान प्राप्त हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed