फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Checks given to the relatives of two people who died due to drowning in the flood

Yamuna Nagar News: बाढ़ में डूबने से मरे दो लोगों के परिजनों को दिए सहायता राशि के चेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Checks given to the relatives of two people who died due to drowning in the flood
यमुनानगर। स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि कुछ दिन पहले पूरे जिले में बहुत ज्यादा बारिश होने व पहाड़ों का पानी आने से बाढ़ के हालात पैदा हो गए थे। बाढ़ आने से जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव कोट बसावा के सुशील कुमार के बेटे ट्विंकल की बाढ़ के पानी में डूब कर मृत्यु हो गई थी। जिसका उन्हें काफी दुख है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के अनुसार उन्हें चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक दिया गया है। वहीं, साढौरा से पूर्व विधायक बलवंत सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने साढौरा विधानसभा क्षेत्र के गांव पिलखनवाला निवासी साबिज की बाढ़ के पानी में डूब कर मृत्यु होने पर उसके पिता राकिब को चार लाख रुपये का चेक भेंट किया।
विज्ञापन

कंवरपाल ने कहा कि हरियाणा में विपक्षी सरकारें मुआवजा देने की घोषणा तो कर देते थे परंतु कभी मुआवजा समय पर नहीं देते थे। कांग्रेस के शासनकाल में लोगों को दो-दो रुपये के मुआवजे के चेक प्रदान किए जाते थे, परंतु अब हरियाणा सरकार ने इतनी जल्दी चार-चार लाख रुपये के मुआवजा राशि देकर लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने का कार्य किया है। हरियाणा सरकार प्राकृतिक आपदा के समय में अपने नागरिकों के साथ है। हरियाणा सरकार को केंद्र से लगभग 216 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि मिली है। नुकसान का पूरा आंकलन होने के बाद केंद्र सरकार से आपदा फंड में अतिरिक्त धनराशि की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जो कहती हैं वही करती है। तीन दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजा देने की घोषणा की थी और अब यह चेक लोगों को दिए भी जा चुके हैं। सिटीएम एवं एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल ने कहा कि बाढ़ आने से दिव्यांग हुए लोगों व बाढ़ आने से पशुओं की मौत होने पर भी मुआवजा राशि पीड़ित लोगों को जल्दी ही प्रदान कर दी जाएगी। हरियाणा सरकार ने क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया है। बाढ़ से प्रभावित लोग क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी जानकारी अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed