{"_id":"65469a396e219cedbd0de064","slug":"checking-campaign-launched-at-station-after-threat-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-8656-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: धमकी के बाद स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: धमकी के बाद स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन
यमुनानगर-जगाधरी रेलवे के स्टेशन अधीक्षक को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन समेत प्रदेश के अन्य कई स्टेशनों व धार्मिक स्थलों को 13 व 15 नवंबर को उड़ाने की धमकी दिए जाने के बाद से ही पुलिस अलर्ट है। जीआरपी व आरपीएफ ने शनिवार को रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। स्टेशन पर आने व जाने वाले यात्रियों की भी तलाशी ली गई।
जीआरपी जगाधरी थाना के प्रभारी विलायती सैनी ने बताया कि पुलिस टीम पूरी तरह से अलर्ट है। डाकघरों के माध्यम से पत्र भेजने वाले का पता किया जा रहा है। यात्रियों से भी यही अपील की जा रही है कि यदि वह अपने आसपास कोई संदिग्ध वस्तु देखें तो तुरंत पुलिस को बताएं। किसी भी तरह से घबराएं नहीं।
लश्कर ए तैयबा के नाम से स्टेशन पर पत्र भेजा गया था। जिसमें लिखा है कि जम्मू कश्मीर में जिहादियों से मौत का बदला लेंगे। हम 13 नवंबर को जगाधरी, अंबाला छावनी, पानीपत, करनाल, सोनीपत, चंडीगढ़, कालका सहित हरियाणा के कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ा देंगे। वहीं 15 नवंबर को जगाधरी में वर्कशाप, बिजली प्लांट सहित धार्मिक स्थलों को बम से उड़ा दिया जाएगा। इस बार हम हरियाणा को दिवाली पर खून से रंग देंगे। 26 अक्टूबर को यह पत्र भेजा गया था।