फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cheating in the name of setting up a committee, case registered

Yamuna Nagar News: कमेटी डालने के नाम पर ठगी, केस दर्ज

Sat, 28 Sep 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 28 Sep 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Cheating in the name of setting up a committee, case registered
यमुनानगर। कुछ महिलाओं ने एक महिला पर कमेटी डालने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि महिला कमेटी चलाती है और पैसे को ब्याज पर देती है। जब उन्होंने अपनी कमेटी के पैसे वापस मांगे तो झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन

मामला शहर की आजाद नगर कालोनी का है। कालोनी वासी महिला मीना ने यमुनानगर शहर थाने में एक शिकायत दी। उनका कहना है कि मंजू नाम की एक महिला मोहल्ले में कमेटी डलवाने का काम करती है। उसने 20-20 के ग्रुप में कमेटी डलवाई थी। कमेटी के पैसों को ब्याज पर दे दिया। आरोप है कि जब कमेटी के सदस्यों ने अपनी पैसे वापस मांगे। लेकिन, मंजू ने पैसे वापस देने से इंकार कर दिया। यही नहीं आरोपी महिला ने धमकी दी कि यदि पैसे मांगे तो वह आत्महत्या के झूठे मामले में उसे फंसा देगी। इसके साथ ही महिला के बेटे और पुत्रवधू ने भी धमकी दी। आरोपी महिला ने कमेटी के पैसे हड़प लिए है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed