फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cheated

Yamuna Nagar News: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 7.15 लाख ठगे

Sat, 26 Sep 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 26 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Cheated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शेयर बाजार में निवेश कर कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने रादौर क्षेत्र के 59 वर्षीय कारोबारी से 7.15 लाख रुपये ठग लिए। कारोबारी ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव धौलरा निवासी 59 वर्षीय अजय प्रकाश त्रिवेदी ने शिकायत में बताया कि वह हिमाचल कत्था इंडस्ट्री से जुड़े हैं। 28 अगस्त से 23 सितंबर के बीच अज्ञात लोगों ने उनसे संपर्क किया। आरोपियों ने शेयर बाजार में निवेश करने पर कम समय में अधिक मुनाफा मिलने का झांसा दिया। व्हाट्सएप पर बातचीत के बाद उन्हें एक ग्रुप में जोड़ा गया और निवेश के लिए कुछ खातों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वे आरोपियों के झांसे में आ गए और उनके बताए खातों में अलग-अलग बार कुल 7.15 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब उन्होंने निवेश की रकम वापस निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने और रकम जमा कराने का दबाव बनाया। इस पर उन्हें ठगी होने का संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच कर ठगों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed