फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cheated of two lakh rupees on the pretext of getting grant

Yamuna Nagar News: अनुदान दिलाने का झांसा देकर दो लाख रुपये ठगे

Sat, 22 Jul 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 22 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Cheated of two lakh rupees on the pretext of getting grant
यमुनानगर। सौ गज का प्लाट दिलवाने व मकान बनाने के लिए अनुदान दिलवाने के नाम पर गांव सलेमपुर खादर निवासी कांता से दो लाख रुपये हड़प लिए गए। महिला ने भोजपुर निवासी रोहित रोजर पर धोखाधडी का आरोप लगाया है। इससे पहले भी कई धोखाधड़ी के केस दर्ज है। शिकायतकर्ता कांता से उसने गरीबों का विकास शाह संस्था का संचालक बनकर धोखाधड़ी की। तीन दिन पहले ही आरोपी रोहित रोजर को धोखाधड़ी के अन्य मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। छछरौली पुलिस ने कांता की शिकायत पर आरोपी रोहित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सलेमपुर खादर निवासी कांता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नवंबर 2022 में उसके पति सोमदत्त को पता चला कि रोहित रोजर ने गरीबों का विकास शाह संस्था के नाम से एनजीओ चलाता है। जो लोगों को सरकार से सौ वर्ग गज के प्लाट व मकान बनाने के लिए पैसे दिलवाने का काम करता है। वह आरोपी से मिलने के लिए उसके कार्यालय में गए। आरोपी ने बताया कि वह उन्हें भी प्लाट व मकान बनाने के लिए पैसे दिलवा देगा। इसके लिए उन्हें पहले अपने से खर्च करना पड़ेगा। उसने बताया कि उन्हें 13 लाख रुपये सरकार की तरफ से सहायता राशि मिलेगी। मगर इसके लिए सरकारी खर्च व फीस के दो लाख रुपये लगेंगे। उसने बताया कि उसने आरोपी पर विश्वास करके आरोपी को अलग-अलग तिथियों में दो लाख रुपये दे दिए। मगर इसके बाद भी आरोपी ने उन्हें सहायता राशि उपलब्ध नहीं करवाई। जब उसने आरोपी से बात की तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे मगर उसने पैसे देने से मना कर दिया। दोबारा पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed