फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cheated of Rs 9.88 lakh in the name of sending arrears

Yamuna Nagar News: एरियर भेजने के नाम पर ठगे 9.88 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 9.88 lakh in the name of sending arrears
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। साइबर ठगों ने अमर शहीद पेंशन का रुका हुआ 25 लाख रुपये एरियर देने का झांसा देकर शहीद मंधार निवासी अमरजीत सिंह की बेटी गुरजीत कौर से नौ लाख 88 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने खुद को सैनिक बोर्ड दिल्ली से बताकर गुरजीत कौर को झांसे में लिया और उससे ठगी की। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात ठगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मंधार गांव निवासी गुरजीत कौर ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई भारतीय सेना में है। उसके पिता अमरजीत सिंह भी सेना में थे। वे 22 जून 2001 को जम्मू कश्मीर पाकिस्तान बाॅर्डर पर गोली लगने से शहीद हो गए थे। तीन जून 2003 को बीमारी के चलते उसकी मां की भी मौत हो चुकी है। अब पिता की पेंशन उसके खाते में आ रही है। वर्ष 2009 में उन्होंने एक बचत खाता पंजाब नेशनल बैंक जगाधरी में खुलवाया था। इस खाता में उसने पेंशन वाले खाते से चार लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। अब इस खाता में चार लाख 33 हजार 315 रुपये हो गए थे। नौ जनवरी को उसके पास अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उसे बातों में उलझा लिया और कहा कि उसने अपने पिता का आर्मी ग्रुप (न्योरेन्स) विड्रा नहीं किया है। उसके पिता को सेना मेडल मिला हुआ है। जिसकी पेमेंट पेंशन के साथ मिलती है। ठग ने उसे कहा कि वह जिला सैनिक बोर्ड से बोल रहा है। इस बारे में 15 जनवरी को जिला सैनिक बोर्ड के कार्यालय में पता किया। वहां से कर्मचारी ने उस नंबर पर फोन किया तो ठग ने कहा कि वह सैनिक बोर्ड दिल्ली से बोल रहा है। इसके बाद आरोपी ने उसे फिर फोन किया और उसके पिता के बारे में पूरी जानकारी दी। जिससे वह उसकी बातों में आ गई। ठग ने अपना नाम विवेक राजपूत बताया। इसके बाद आरोपी ने अपने सीनियर पीएल गुलाटी से भी बात कराई। इन ठगों ने उसे कहा कि उनके पिता का वर्ष 2021 से 2023 तक का अमर शहीद नाम से पेंशन का एरियर रुका हुआ है। वे इसे अप्रूव करा देते हैं। इस तरह से ठगों ने उसे झांसे में लिया और उससे चार लाख 12 हजार 800 रुपये खाता में डलवाने के लिए कहा। इस तरह साइबर ठगों ने उसे बातों में उलझा लिया और उससे अलग-अलग कर नौ लाख 88 हजार 300 रुपये ठग लिए। आरोपियों ने उसे कहा कि उसके पिता के रुके हुए एरियर के 25 लाख रुपये ड्राफ्ट रेलवे जंक्शन के द्वारा पार्सल कर दिए है। सेना के अधिकारी यह ड्राफ्ट लेकर उनके घर आएगा। वह घर से बाहर मत जाना। 29 जनवरी की दोपहर को उसके पास सुमेर सिंह नाम के व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने उसे फिर छह लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भेजने को कहें। जिसके बाद उसे ठगी का पता चला। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने इस शिकायत पर अज्ञात ठगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed