{"_id":"662062e5e6d6951d4a0a16e4","slug":"cheated-of-rs-16-lakh-in-the-name-of-selling-tractor-and-dozer-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-117566-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर और डोजर बेचने के नाम पर ठगे 16 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर और डोजर बेचने के नाम पर ठगे 16 लाख रुपये
Thu, 18 Apr 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। असम में शिलांग में नेशनल हाईवे बनाने के लिए ट्रैक्टर व डोजर बेचने के नाम पर सेक्टर 17 स्थित बीसीसी बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर 16 लाख रुपये ठगने आरोप एक ट्रक्टर एजेंसी के डीलर दंपती पर लगा है। पुलिस शिकायत पर दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर 17 स्थित बीसीसी बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के मेंटेनेंस मैनेजर जयबीर चहल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी ने असम के शिलांग में नेशनल हाईवे बनाने की निविदा ली हुई है। कंपनी को काम के लिए ट्रैक्टर व डोजर की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने जोन डियर ट्रैक्टर की अधिकृत एजेंसी के डीलर जयोकृष्णा पुकौन व उसकी पत्नी मोरोमी पुकोन से बात की। 30 अक्तूबर 2023 को आरोपियों ने 26 लाख रुपये कीमत के हिसाब से दो डोजर की कुटेशन बनाकर कार्यालय में भिजवाई। जिस पर कंपनी ने ट्रैक्टर व डोजर खरीदने के बारे में जानकारी एजेंसी के पते मॉडर्न एग्रो इंडस्ट्रियल एकोपेंटस, बेल्टोला बाजार, बेलटोला तिनाली बीके रोड गुवाहाटी असम पर भेजी थी। इसके बाद आरोपी दंपती ने कहा था कि भुगतान भेज दो। दस दिन बाद ट्रैक्टर व डोजर की डिलीवरी दे दी जाएगी। उन्होंने आरोपियों के खाते में अलग-अलग कर 16 लाख रुपये भिजवा दिए लेकिन तय समय पर उन्हें डिलीवरी नहीं दी गई। इस बारे में जोन डियर कंपनी में भी शिकायत की लेकिन वहां पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने आरोपी दंपती से अपने रुपये मांगे। आरोपियों ने तो उनके रुपये वापस दिए और न ही ट्रैक्टर व डोजर की डिलिवरी दी। इस शिकायत पर सेक्टर 17 थाना पुलिस ने आरोपी दंपती पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।