{"_id":"64f7828d2f9b8db25a010ea4","slug":"cheated-of-four-and-a-half-lakh-rupees-in-the-name-of-getting-a-job-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-5176-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे साढ़े चार लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे साढ़े चार लाख रुपये
Wed, 06 Sep 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एफसीआई में बेटे की स्टोर कीपर की नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों ने अंबेडकर पूरम कॉलोनी निवासी कुसुम लता से साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए। नौकरी लगवाने के लिए नौ लाख रुपये में बात तय हुई थी। साढ़े चार लाख रुपये नौकरी लगने के बाद देने तय हुआ था। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अंबेडकर पूरम कॉलोनी निवासी कुसुम लता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा गौरव बीटेक करने के बाद नौकरी की तलाश में है। पिछले साल उन्हें अंबेडकर भवन में कप्तान माजरी निवासी संजीव कुमार, कुलदीप सिंह व नसीब सिंह मिले थे। उन्होंने उससे उसके बेटे के बारे में पूछा था। तब आरोपियों ने उसके बेटे को एफसीआई में स्टोर कीपर की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके बाद तीनों आरोपी उसके घर पर आए।
संजीव ने बताया कि कुलदीप सिंह नमो संघ का अध्यक्ष है। जो लोगों को नौकरियां दिलाने का काम करता है। उसकी सरकारी विभागों में उच्च अधिकारियों के साथ अच्छी जानकारी है। आरोपियों ने उसके बेटे की एफसीआई विभाग में स्टोर कीपर की नौकरी लगवाने के नाम पर नौ लाख रुपये का खर्च बताया। आरोपियों ने कहा कि साढ़े चार लाख रुपये नौकरी लगने से पहले देने पड़ेंगे। बाकी नौकरी लगने के बाद। आरोपियों के झांसे में आकर उसने उन्हें साढ़े चार लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
करीब एक साल तक आरोपी उसे झूठे आश्वासन देते रहे। आरोपी हर बार आरोपी नया बहाना बनाकर उसे टाल देते है। नौकरी नहीं लगने पर उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन आरोपियों ने उसके रुपये देने से भी मना कर दिया। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना शहर जगाधरी के जांच अधिकारीकुलदीप सिंह का कहना है कि मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।