फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cheated of 64 and a half thousand rupees on the pretext of earning money from trading

Yamuna Nagar News: ट्रेडिंग से पैसा कमाने का झांसा देकर ठगे साढ़े 64 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cheated of 64 and a half thousand rupees on the pretext of earning money from trading
ट्रेडिंग से पैसा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने सेक्टर 17 निवासी अभय अग्रवाल से 64 हजार 500 रुपये ठग लिए। साइबर ठगों ने उसके इंस्टाग्राम पर मैसेज भेज ट्रेडिंग कर इनकम बढ़ाने की बात कही थी। इसके बाद उससे ठगी की। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर 17 निवासी अभय अग्रवाल ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीकॉम कर रहा है। दो फरवरी को वह अपने घर पर था तभी उसके मोबाइल पर इंस्टाग्राम पर एक मैसेज आया। मैसेज में लिखा था कि ट्रेडिंग कर अपनी इनकम को बढ़ा सकते हैं। उसने 29 मार्च की सुबह 11 बजे इंस्टाग्राम के माध्यम से मैसेज भेजने वाले से बात की। आरोपी ने उसे बातों में उलझा लिया। आरोपी ने कहा कि ट्रेडिंग में वह लाखों रुपये की आमदनी कर सकता है। इस दौरान आरोपी ने उसे ट्रेडिंग की फीस के नाम पर पहले उससे दो हजार रुपये लिए। ये पैसा उसने गूगल पे के माध्यम से आरोपी के खाते में ट्रांसफर किया। इसके बाद अलग-अलग कर उससे 64 हजार 500 रुपये गूगल पे के माध्यम से मंगवा लिया। लेकिन जब उसे ट्रेडिंग का कोई वापस नहीं मिला तो ठगी का एहसास हुआ। उसने ऑनलाइन हेल्पलाइन 1930 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। देर शाम साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed