{"_id":"66f4bb1be826d72c090cc174","slug":"cheated-mother-of-three-lakh-rupees-in-the-name-of-sending-abroad-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-125926-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर मां से ठगे तीन लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर मां से ठगे तीन लाख रुपये
Thu, 26 Sep 2024 07:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 26 Sep 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव के एक युवक ने बेटे को विदेश भेजकर अच्छी कमाई करने का लालच देकर कामी माजरा निवासी अजमेरो देवी से तीन लाख रुपये ठग लिए। सदर थाना पुलिस ने गांव के सचिन पर धोखाधड़ी क आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
कामी माजरा निवासी अजमेरो देवी ने बताया कि उसका बेटा विशाल मजदूरी करता है। साल 2022 में उनके गांव के सचिन ने उसके बेटे विशाल को विदेश भेजकर अधिक कमाई करने का झांसा दिया था। आरोपी ने उसे बताया कि वह अपने भाई को विदेश भेज रहा है। उसके बेटे को भी विदेश भेज देगा। इससे उनके आर्थिक हालात सुधर जाएंगे। आरोपी पर विश्वास करके उसने अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए हां कर दी। तब आरोपी ने उसके बेटे को विदेश भेजने का तीन लाख रुपये खर्च बताया। दो लाख रुपये पहले देने और एक लाख रुपये बाद में देने की बात तय हुई। अप्रैल 2022 में आरोपी ने अलग अलग कर उससे तीन लाख रुपये व बेटे के दस्तावेज ले लिए। आरोपी ने कुछ दिन बाद उसके बेटे का वीजा आने और विदेश भेजने का आश्वासन दिया। काफी समय बीतने पर आरोपी ने उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा। इसी दौरान उसे पता चला कि आरोपी ने अपने भाई सागर को विदेश भेज दिया। जबकि उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा। जब उसने इस संबंध में आरोपी से बातचीत की तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जब उसने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो उसने उसे धमकी दी और रुपये देने से साफ मना कर दिया। बाद में उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को बुलाया। तब आरोपी ने पुलिस के सामने उसके तीन लाख रुपये लौटाने की बात कही। लेकिन बाद में आरोपी ने न तो उसके रुपये लौटाए और न ही उसके बेटे को विदेश भेजा। उसने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। जिसके बाद सदर थाना पुलिस ने आरोपी कामी माजरा निवासी सचिन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।