{"_id":"683b4d9a599c55d9280f7254","slug":"chaugawan-team-won-the-cricket-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-138621-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चौगांवा टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चौगांवा टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
Sun, 01 Jun 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। महादेव क्रिकेट क्लब की ओर से वीरवार को गांव मंधार में अंडर-21 क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई गई। फाइनल मैच में चौगांवा की टीम ने मरादगढ़ को हराकर जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल कांबोज मंधार ने रिबन काटकर किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 18 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान में मरादगढ़ व चौगांवा की टीम के बीच मुकाबला खेला गया। मरादगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित छह ओवर में 5 विकेट खोकर 74 रन बनाए।
जवाब में उतरी चौगांवा की टीम ने छह ओवर में 76 रन बनाकर जीत दर्ज की। इस दौरान सतपाल कांबोज ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण युवाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं। युवाओं को नशे से दूर रहकर इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग अवश्य लेना चाहिए। इस दौरान अंकुश, अभि कांबोज, उदित कांबोज, हर्षित कांबोज, कविश कांबोज सहित अन्य मौजूद रहे।