फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Charkhi Dadri dominates, hosts get a medal

Yamuna Nagar News: चरखी दादरी का दबदबा, मेजबान को एक पदक

Fri, 11 Oct 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 11 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Charkhi Dadri dominates, hosts get a medal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी (यमुनानगर)। शिक्षा विभाग की ओर से करवाई जा रही तीन दिवसीय 57वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का वीरवार को दूसरा दिन रहा। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की चार स्पर्धाएं की मेजबानी जिला शिक्षा विभाग को मिली है। यमुनानगर लॉन टेनिस, क्रिकेट, योग और भारोत्तोलन प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है।

इस दौरान लड़कों की योगा अंडर- 14, 17, 19 स्पर्धा जगाधरी के झंडा चौक स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करवाई गई। लड़कियों की क्रिकेट अंडर-19 प्रतियोगिता, भारोत्तोलन अंडर-17, 19 और लड़कों की लॉन टेनिस अंडर-14, 17, 19 प्रतियोगिता खेल परिसर तेजली में करवाई गई। लॉन टेनिस व क्रिकेट के सेमीफाइनल मैच वीरवार को संपन्न हो गए। इसके निर्णायक मैच शुक्रवार को करवाए जाएंगे। अन्य प्रतियोगिताओं के सभी मुकाबलों का समापन हो गया। दूसरा दिन चरखी दादरी के खिलाड़ियों के नाम रहा। चरखी दादरी ने प्रतियोगिता में अपना दबदबा बनाया। वहीं, मेजबान यमुनानगर ने भारोत्तोलन प्रतियोगिता की एक श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान जीत के लिए सभी खिलाड़ियों ने खूब जोर अजमाइश की। इस दौरान जगाधरी खंड शिक्षा अधिकारी करनैल सिंह संधावा, सहायक शिक्षा अधिकारी राजेश पोसवाल, सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक कांबोज, शारीरिक शिक्षक संघ प्रधान सुखविंद्र पंजेटा, कृष्ण लाल, गोबिंद सिंह भाटिया, रमेश कुमार, विजय शर्मा, दया सिंह, जोगेश कुमार, सुरजीत सिंह, बबलेश, किरण वधावन, सुनील कुमार सहित विभिन्न जिलों के कोच व शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम

प्रवक्ता गोबिंद सिंह भाटिया ने बताया कि लड़कों की योग अंडर-14 मुकाबले में जिला चरखी दादरी की टीम ने पहला स्थान पाया। पलवल जिले ने दूसरा स्थान पाया। तीसरा स्थान हिसार टीम को मिला। योग के अंडर-17 आयुवर्ग में भी चरखी दादरी ने बाजी मारी और पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान पर गुरुग्राम के खिलाड़ी रही। तीसरा स्थान पर जिला भिवानी की टीम रही। योग के अंडर-19 आयुवर्ग में हिसार ने पहला स्थान पाया। गुरुग्राम दूसरे और कैथल जिला तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के भारोत्तोलन अंडर-19 आयुवर्ग में 45 किलोग्राम और 49 किलोग्राम में जिला झज्जर अव्वल रहा। वहीं 55 किलोग्राम में हिसार ने बाजी मारी। 59 किलोग्राम में सोनीपत ने पहला स्थान पाया। कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने 64 किलोग्राम में पहला स्थान पाया। वहीं, 71 किलोग्राम में हिसार के खिलाड़ी अव्वल रहे। 81 किलोग्राम में मेजबान यमुनानगर ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed