{"_id":"68c9be59aed087a87e0e42f9","slug":"changes-are-being-made-in-the-district-hospital-by-spending-two-crores-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-143944-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल में दो करोड़ खर्च कर हो रहे बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल में दो करोड़ खर्च कर हो रहे बदलाव
Wed, 17 Sep 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के शौचालयों को तोड़ते मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सवा दो साल पहले बने मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के शौचालयों में अभी से तोड़फोड़ शुरू हो गई है। ब्लड बैंक के सामने बने शौचालयों को तोड़ कर अब दोबारा तैयार कराया जा रहा है। इनमें शौच के लिए सीट और टाइलें भी नए सिरे से लगेंगी। शौचालयों में सेंसर टेक्नोलॉजी वाली टोंटी लगाई जाएगी, जिनके नीचे हाथ करने से पानी अपने आप चलने लगेगा।
105 करोड़ रुपये से बने जिला अस्पताल पर अब एक बार फिर दो करोड़ रुपये से ज्यादा रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस राशि से अस्पताल में पेंट करने के अलावा छत पर फॉल सिलिंग लगाई जा रही है। जहां पर वाटर कूलर रखे गए थे वहां पर अब ग्रेनाइट पत्थर लगाकर पानी निकासी का प्रबंध किया जा रहा है।
वहीं मरीजों को जहां पर दवा दी जाती है, वहां पर मरीजों के लिए स्टील की रेलिंग की गई है। इनके लगने से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि कोई भी मरीज दवा लेने के लिए लाइन के बीच में नहीं घुस पाएगा। अक्सर अस्पताल में दवाई पहले लेने को लेकर झगड़े होते रहते हैं। अब रेलिंग लगने से इस तरह की समस्या नहीं होगी। वहीं अस्पताल के रैंप में भी थोड़ा सुधार किया गया है।
विज्ञापन
रैंप को पहले स्टेप कटिंग में बनाया गया था। जिससे स्ट्रेचर पर लेटे मरीज को ले जाना इतना आसान नहीं था। स्ट्रेचर को यहां से चढ़ाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। अब इसमें स्टेप को छोटा कर दिया गया है। साथ ही यहां पर रेलिंग भी लगाई जाएगी। अस्पताल के एंट्री गेट पर बाहर लगे बोर्ड को भी उतार दिया गया है। अब यहां पर लाइट से जगमगाने वाला नया बोर्ड लगाया गया है।
मेडिकल वेस्ट के लिए बन रहा अलग से कमरा
जिला अस्पताल परिसर में ही पोस्टमार्टम हाउस के पीछे बायोमेडिकल वेस्ट को रखने के लिए अलग से कमरा बनाया जा रहा है। अस्पताल से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट को अभी तक पॉलिथीन में बांध कर डस्टबिन के पास रख दिया जाता था। खुले में रखा होने के कारण कई बार बेसहारा कुत्ते व गोवंश इनमें मुंह मारते रहते हैं। नया कमरा बनने से सारे मेडिकल वेस्ट को उसी में रखा जाएगा। वेस्ट को उठाने में लगी गाड़ी यहीं से मेडिकल वेस्ट को उठाकर ले जाएगी।
वर्जन:
जिला नागरिक अस्पताल में जो कमियां थी उन्हें दूर कराया जा रहा है। मरीजों की सुविधा के लिए कई नए काम पहली बार शुरू किए जा रहे हैं। झाड़ियां कटवा दी गई हैं। खाली परिसर में टाइलें लगवाई जा रही हैं। वाटर कूलरों के वेस्ट पानी की निकासी का प्रबंध किया जा रहा है। - डॉ. जितेंद्र सिंह, पीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल।