फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Change in weather, feeling cold in the morning and evening

Yamuna Nagar News: बदला मौसम, सुबह और शाम ठंड का अहसास

Mon, 14 Oct 2024 04:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 14 Oct 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Change in weather, feeling cold in the morning and evening
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। धीरे-धीरे मौसम में बदलाव हो रहा है। सुबह शाम को मौसम में ठंडक का अहसास होने लगा है। दिन में अभी गर्मी महसूस हो रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि एक सप्ताह बाद ठंड और तेजी से बढ़ेगी, जिससे तापतान में गिरावट आएगी।
रविवार को मौसम में बदलाव आया।
सुबह के समय कहीं-कहीं हल्की सी धुंध छाई रही। इसके साथ ही सुबह के समय लोगों को ठंडक का भी अहसास हुआ। इसका असर शहर से लेकर देहात तक देखने को मिला। शाम को भी धूप ढलने के बाद मौसम में ठंड का अहसास होने लगा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। रात को तापमान में हो रही गिरावट के कारण ठंड बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ.अजीत कुमार का कहना है कि अक्तूबर माह करीब-करीब आधा बीत चुका है। जिस कारण अब मौसम तेजी से बदलेगा। अगले सप्ताह में मौसम में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। फिलहाल मौसम साफ रहेगा। इसलिए किसान खेतों से धान की कटाई कर सकते हैं। साथ ही सरसों और मूली की बिजाई के लिए भी मौसम उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में हुआ बदलाव सेहत पर भारी पड़ रहा है। दिन में गर्मी और सुबह शाम ठंड के कारण लोग सर्दी जुकाम का शिकार हो रहे हैं। वहीं डेंगू का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि इस बदलते मौसम में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed