फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   chandigarh-lucknow express cancel till 28 july

चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस 28 तक दोनों तरफ रहेगी रद्द, अमरनाथ का रूट बदला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
chandigarh-lucknow express cancel till  28 july
ट्रैक पर मरम्मत व तकनीकी काम के चलते रेलवे ने कई गाड़ियां रद्द की हैं और कई के रूट बदले हैं। रेलवे की ओर से सहारनपुर सेक्शन पर मरम्मत व तकनीकी काम करवाया जा रहा है। जिसके चलते सेक्शन पर रेलवे ने एक सप्ताह के लिए ब्लॉक लिया है। ब्लॉक के कारण 22 से 28 जुलाई तक गाड़ियों के रूट बदले गए हैं और कई गाड़ियां रद्द की गई हैं।
विज्ञापन

रद्द होने वाली चार गाड़ियां यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से गुजरती हैं। वहीं इस रूट की आधा दर्जन गाड़ियां 28 जुलाई तक बदले रूट से गुजरेंगी। बता दें कि ब्लॉक से प्रभावित सभी गाड़ियां अमृतसर, जम्मूतवी, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल व असम की हैं। इस रूट पर इन दिनों यात्रियों की संख्या अधिक है और गाड़ियां कम हैं। ऐसे में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बॉक्स
यह गाड़ियां रद्द
रेलवे की ओर उत्तर प्रदेश व पूर्वोत्तर भारत की कई गाड़ियां रद्द की हैं। यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 05011-12 चंडीगढ़ लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस रद्द की गई है। इस दौरान गाड़ी संख्या 05011 लखनऊ से चंडीगढ़ 27 जुलाई तक रद्द रहेगी। जबकि 05012 चंडीगढ़ लखनऊ 28 जुलाई तक रद्द की गई है। इसके अलावा सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली 04511-12 भी रद्द रहेगी। यह उत्तर प्रदेश व राजधानी लखनऊ जाने वाले जिला वासियों की विशेष गाड़ी है। चूंकि यहां से इस गाड़ी की भारी रिजर्वेशन होती है। यह गाड़ी भी 28 जुलाई तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके बदले रूट
ब्लॉक के चलते रेलवे की ओर जम्मूतवी से गोरखपुर जाने वाली 02588 अमरनाथ सुपरफास्ट का रूट बदला है। वहीं जम्मूतवी से भागलपुर जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस का रूट बदलता है। यह ट्रेन सहारनपुर, गाजियाबाद होते हुए लखनऊ जाएगी। इसके अलावा 05211 अमृतसर दरभंगा, 03151-52 जम्मूतवी कोलकाता जम्मूतवी, 02332 जम्मूतवी हावड़ा हिमगिरी मेल का समय में परिवर्तन किया है। यह गाड़ियां करीब एक घंटा देर से चलेंगी।

वर्जन
रेल सेवा को और अधिक प्रभावी व सुविधाजनक बनाने के लिए ट्रैक पर कार्य किए जा रहे हैं। जिसके चलते 28 जुलाई तक के लिए ब्लॉक लिया गया है। ब्लॉक के दौरान गुजरने वाली गाड़ियों के रूट में बदलाव किया गया है। कुछेक गाड़ियां रद्द भी की गई हैं। यह यात्रियों को बेहतर सुविधा व सुरक्षा देने के लिए किया गया है।
हरि मोहन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed