फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chances of rain for two days, weather will open again

Yamuna Nagar News: दो दिन बारिश के आसार, फिर खुलेगा मौसम

Tue, 16 Jan 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 16 Jan 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain for two days, weather will open again
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिला कड़ाके की सर्दी की चपेट में हैं। करीब तीन सप्ताह होने को हैं और ढंग से धूप नहीं निकल रही है। धूप न निकलने से सर्दी के कारण लोगों की हालत खराब कई दिन से रोजाना बादल छा रहे हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। इस पूरे सीजन अभी तक बारिश नहीं हुई है। बारिश न होने के कारण परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों ने दो दिन बारिश की संभावना जताई है।
एक तरफ सूखी ठंड लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल रही है, वहीं दूसरी तरफ मौसम न खुलने से परेशानी हो रही है। सोमवार को भी कड़ाके की सर्दी के कारण सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। सर्दी से बचने के लिए अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे और बेहद जरूरी काम के लिए ही बाहर निकलें।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों व वृद्ध लोगों को हो रही है। सर्दी के कारण बच्चे घरों में कैद होकर रह गए हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं करीब सात किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दिनभर शीतलहर चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घने कोहरे ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी। कोहरे के कारण वाहन चालकों को सड़क पर चलने में परेशानी हुई। नेशनल हाईवे सहित शहर के तमाम सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानी देर रात व तड़के रही। इस दौरान धुंध ने अपना पूरा जोर दिखाया। ऐसे में दृश्यता दस मीटर रही और वाहनों की गति बिल्कुल धीमी रही। वहीं इसके बाद चली बर्फीली हवा के कारण कोहरा तो छंट गया, लेकिन ठंड के कारण लोगों की कंपकंपी छूंट रही।
हालांकि दोपहर करीब तीन बजे कुछ देर के लिए सूर्य देव ने कृपा की और गुनगुनी धूप निकली। हल्की धूप ने ही लोगों को भारी राहत पहुंचाई। लेकिन यह राहत ज्यादा देर नहीं रही। करीब एक घंटे बाद फिर वहीं हाल हो गए। सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। लोग सुबह से ही आग के सामने बैठ जाते हैं।

जिले भर के तमाम बाजारों, सार्वजनिक स्थलों के पास लोगों को अलाव तापते देखा जा सकता है। ठंड के कारण कारोबार भी ठंडा है। लोग जरूरी सामान खरीदने घरों से निकल रहे हैं। ऐसे में पूरा दिन दुकानदार खाली बैठे रहते हैं। सर्दी के कारण बाजार देरी से खुल और जल्दी बंद हो रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह दो दिन अच्छी बारिश की संभावना है। जिसके बाद मौसम खुलेगा और धूप खिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed