फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chances of rain for three days, then severe heat

Yamuna Nagar News: तीन दिन बारिश के आसार, फिर भीषण गर्मी

Wed, 05 Jun 2024 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 05 Jun 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain for three days, then severe heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। प्रचंड गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ली। शनिवार के बाद सोमवार देर शाम भी तेज हवा संग बारिश हुई। वहीं मंगलवार तड़के भी कुछ देर हल्की बारिश हुई। हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से भारी राहत दिलवाई। मौसम विभाग ने तीन दिन बारिश के बाद भीषण गर्मी की संभावना जताई है।
यह राहत केवल सुबह ही रही। दोपहर में गर्मी ने अपना पूरा असर दिखाया। दोपहर तक सूर्य का वेग प्रचंड हो गया। इस दौरान राहत यह रही कि हवा में पहले के मुकाबले गरमाहट कम रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। हवा में नमी की मात्रा 27 प्रतिशत रही, जिस कारण लू से काफी राहत रही।
विज्ञापन

गर्मी कम होने से लोगों को काफी राहत मिली और इसका असर शाम को बाजार में देखने को मिला। पिछले सप्ताह तक जहां शाम सात बजे तक बाजार वीरान रहते थे, वहीं मंगलवार शाम बाजारों में रौनक देखने को मिली। गर्मी कम होने के कारण लोगों ने अपने दिनचर्या के काम दिन में ही निपटाए। शाम को मौसम का लोगों ने लुत्फ उठाया। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन बारिश की संभावना बन रही है। इसके बाद गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी। इस दौरान पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी से गिरे पेड़, उखड़े खंभे
रादौर। क्षेत्र में सोमवार रात अंधड़ से क्षेत्र में कई जगह पेड़ व खंभे उखड़कर सड़कों पर गिर गए। इससे यातायात प्रभावित हुआ। वहीं खंऐ गिरने से क्षेत्र में बिजली गुल रही। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
अंधड़ से रादौर पावर हाउस से चल रहे 28 में से 15 फीडर प्रभावित हुए। मंगलवार दिनभर बिजली कर्मचारी खेतों में टूटे खंभों व लाइन ठीक करने में लगे रहे। देर शाम तक ट्यूबवेल के चार फीडर करतारपुर, नाचरौन, जुब्बल व बकाना शुरू नहीं हो पाए। देर रात तक कर्मचारी बिजली व्यवस्था दुरूस्त करने में जुटे रहे। करीब 12 बजे बिजली की सप्लाई बहाल हुई।

तूफान से नगर पालिका कार्यालय में लगा जामुन का पेड़ उखड़ गया। गांव अलाहर में जयपुर रोड पर दो खंभे गिर गए। इससे सड़क मार्ग अवरूद्ध हो गया। वहीं गांव की बिजली गुल हो गई। विभाग के कर्मचारी टूटे खंभों की मरम्मत पर पूरा दिन व्यस्त रहे। गनीमत रही कि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed