फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Challans of seven shopkeepers were deducted.

Yamuna Nagar News: सात दुकानदारों के काटे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Challans of seven shopkeepers were deducted.
जगाधरी। नगर निगम की टीम ने जगाधरी जोन में खुले में गंदगी डालने वाले दो दुकानदारों व प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचने वाले पांच दुकानदारों के चालान किए। निगम की टीम ने दुकानदारों से 3500 रुपये जुर्माना राशि वसूली और बरामद पॉलिथीन को जब्त किया। साथ ही निगम की टीम ने खुले में पड़ी गंदगी को साफ कराया।
विज्ञापन

बुधवार को सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, सफाई निरीक्षक पंकज कुमार व होमगार्ड के जवानों की टीम अंबाला रोड स्थित रक्षक विहार नाके पर छापा की कार्रवाई की। यहां पर दो दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर खुले में गंदगी डाली गई थी। टीम ने दोनों दुकानदारों के मौके पर चालान किए और उन्हें सख्त हिदायत दी कि भविष्य में खुले में कचरा न डालें। साथ ही वहां पड़ी गंदगी को तुरंत साफ कराया, ताकि आसपास का वातावरण स्वच्छ बना रहे।
विज्ञापन

इसके बाद इस टीम ने गुलाब नगर चौक के पास पाबनी रोड पर दबिश दी। यहां जांच में पांच दुकानदारों के पास से प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की। सफाई निरीक्षक अमित कांबोज ने मौके पर ही पांचों दुकानदारों के चालान किए और जुर्माना राशि वसूली। निगम की टीम ने दुकानदारों से बरामद पॉलिथीन को भी जब्त किया। प्रतिबंधित पॉलिथीन के इस्तेमाल पर रोक लगाने व खुले में गंदगी डालने वालों पर कार्रवाई करने के लिए नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देश पर जोन एक में मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह व जोन दो में मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में टीमें गठित की गई है, जो नियमित रूप से बाजारों, चौकों और प्रमुख सड़कों पर छापे की कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed