फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Challans issued to eight liquor shops after deficiencies were found

Yamuna Nagar News: कमियां मिलने पर आठ शराब ठेकों का चालान

Fri, 12 Sep 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 12 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Challans issued to eight liquor shops after deficiencies were found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने शराब के कई ठेकों पर जाकर जांच की। जांच के दौरान पता चला कि शराब ठेकों पर एक्साइज पाॅलिसी का जमकर उल्लंघन हो रहा है। जांच के दौरान आठ ठेकों पर अनियमिताएं मिली। इनमें से किसी पर बोर्ड नहीं लगा मिला तो कहीं स्टाॅक रजिस्टर नहीं था।
साथ ही ठेकों पर कंपनी का नाम व वित्त वर्ष का समय भी लिखा नहीं मिला। इस दौरान टीम ने ठेकों से शराब के सैंपल भी लिए। इन ठेकों के चालान करने के साथ-साथ ब्रीच केस बनाया गया है। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने शराब ठेकों पर छापेमारी की। जिसमें आठ ठेकों पर अनियमिताएं मिली। इनमें जोड़ियां, जैन नगर, कमालपुर, अग्रसेन चौक, एसपी वन, जठलाना, गुमथला, परवालो के ठेकों की जांच की गई।
विज्ञापन

ठेकों पर न तो स्टाॅक रजिस्टर मिला और न ही पीओएस मशीन थी। कई ठेकों पर बोर्ड नहीं लगा हुआ था। एक्साइज पालिसी के तहत ठेकों पर यह होना अनिवार्य है। जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके। इसके बावजूद इन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। ठेकेदार ठेकों को भी सबलेट रखते हैं। हालांकि इसका कोई रिकाॅर्ड विभाग में नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकों को दूसरे लोग को चलाने के लिए दे दिया जाता है। ठेके सबलेट हुए हैं या नहीं इसकी जांच आबकारी विभाग द्वारा अपने स्तर पर की जा रही है। दो वर्ष पहले जब जहरीली शराब कांड हुआ था तब भी ठेके को सबलेट करने का मामला सामने आया था। इसमें इसी तरह से ठेकों को दूसरे लोगों को चलाने के लिए दिया गया।

विभाग की टीमों की ओर से ठेकों पर जाकर जांच की गई। जहां पर स्टॉक से लेकर कई चीजों की जांच की गई। इस दौरान आठ ठेकों पर कमियां मिली हैं। जिनके चालान किए गए। साथ ही शराब के सैंपल भी लिए गए हैं। - आलोक पासी, डीईटीसी यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed