फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Challans issued for four DAV school buses

Yamuna Nagar News: डीएवी स्कूल की चार बसों के किए चालान

Mon, 15 Apr 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Challans issued for four DAV school buses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर (यमुनानगर)। महेंद्रगढ़ में स्कूल बस के साथ हुए हादसे के बाद रविवार को तीसरे दिन भी जिला परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर स्कूल बसों की जांच की। रविवार को छुट्टी के दिन जिला ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर जसबीर सिंह राणा के नेतृत्व में टीम कपालमोचन स्थित एमवीवी डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुंची। टीम ने स्कूल की चार बसों के चालान किए।
टीम की ओर से स्कूल में खड़ी बसों की गहनता से जांच की गई। जसबीर सिंह राणा ने बताया कि स्कूली बसों की जांच की जा रही है। टीम शहर व ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल में जाकर बसों का गहनता से निरीक्षण कर रही है। स्कूल संचालकों की किसी प्रकार की कोताही को बख्शा नही जाएगा। एमवीवी डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अंदर खड़ी चार बसों के चालान किए गए।
विज्ञापन

स्कूल बसों में आग बुझाने के यंत्र, फर्स्ट एड बाॅक्स, बस की लाइट का सही न होना सहित अन्य खामियां मिली हैं। इसलिए उनका चालान किया गया है। स्कूल संचालकों को बसों की खामियां दूर करने को कहा गया है। अगर फिर भी कमियों को दूर नहीं किया जाता तो उन्हें इंपाउंड कर लिया जाएगा। सोमवार को भी स्कूल बसों की जांच का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल संचालकों को पुलिस की ओर से भी चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा नियमों को ताक पर रखा गया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी जाएगी। राणा ने बताया कि प्रत्येक स्कूल बस में आइपी कैमरा, मॉनिटर और 15 दिन की रिकॉर्डिंग होनी चाहिए। बस में महिला सहायक होनी चाहिए। स्कूल बस पर हेल्पलाइन नंबर अवश्य लिखा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed