फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chaitra Navratri begins from 30th, has special significance in scriptures

Yamuna Nagar News: चैत्र नवरात्र 30 से हो रहे शुरू, शास्त्रों में विशेष महत्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri begins from 30th, has special significance in scriptures
पुजारी कमलेश अवस्थी।

विज्ञापन

रादौर। कच्चा घाट स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी कमलेश अवस्थी ने बताया कि 30 मार्च से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ होने जा रहा है। शास्त्रों में चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व बताया गया है। यह त्योहार वसंत ऋतु में आता है और मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को समर्पित है। नवरात्र का अर्थ है - नौ रातें, जिनमें मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की आराधना होती है।
इन पावन दिनों में देवी की उपासना से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दौरान मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है।
विज्ञापन

कमलेश अवस्थी ने बताया कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 मार्च को शाम 04:27 बजे से 30 मार्च को दोपहर 12:49 बजे तक रहने वाली है। उदिया तिथि के चलते, चैत्र नवरात्र की शुरुआत 30 मार्च को होगी और इसका समापन 6 अप्रैल को होगा। चैत्र नवरात्र की शुरुआत प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना यानी कलश स्थापना के साथ होती है। इस बार चैत्र नवरात्र पर घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त रहेंगे। 30 मार्च को सुबह 06:13 बजे से सुबह 10:22 बजे तक घटस्थापना का मुहूर्त है। उसके बाद दोपहर 12:01 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में घटस्थापना कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले दिन - 30 मार्च को मां शैलपुत्री की पूजा, दूसरे दिन - 31 मार्च को मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, तीसरे दिन - 01 अप्रैल को मां चंद्रघंटा की पूजा, चौथे दिन - 02 अप्रैल को मां कूष्मांडा की पूजा, पांचवें दिन - 03 अप्रैल को मां स्कंदमाता की पूजा, छठे दिन- 04 अप्रैल को मां कात्यायनी की पूजा, सातवें दिन- 05 अप्रैल को मां कालरात्रि की पूजा, आठवें दिन- 06 अप्रैल को मां गौरी व मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed