{"_id":"63408c4c3dcdd21fb9470ac6","slug":"chairs-rods-and-sharp-weapons-ran-among-the-relatives-and-neighbors-of-the-groom-in-the-wedding-ceremony-four-people-injured-yamuna-nagar-news-knl1237166149","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में दूल्हे के रिश्तेदारों और पड़ोसियों में चलीं कुर्सियां, रॉड और तेजधार हथियार, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में दूल्हे के रिश्तेदारों और पड़ोसियों में चलीं कुर्सियां, रॉड और तेजधार हथियार, चार लोग घायल
विज्ञापन
यमुनानगर। भेड़थल गांव में आयोजित शादी समारोह में दूल्हे के नानकों (रिश्तेदारों) व पड़ोसियों में जमकर कुर्सियां, रॉड व तेजधार हथियार चले। मारपीट में जहां एक पक्ष से लड़का का मामा व चचेरा भाई घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से दूल्हे के एक पड़ोसी की हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में दूल्हे के मामा की शिकायत पर दूसरे पक्ष के तीन लोगों को नामजद करते हुए दो-तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से पुलिस को दी शिकायत में दूल्हे के मामा समेत तीन लोग नामजद किए हैं।
पहला पक्ष -
शादी में भात भरने आए मामा और भांजे को पीटा, मामा की कटी अंगुली
सरस्वती नगर क्षेत्र के गांव हंगोली निवासी सतविंद्र सिंह ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन कुलदीप कौर गांव भेडथल में शादीशुदा है। तीन अक्तूबर को उसकी बहन के बेटे गुरजिंद्र सिंह की शादी थी। जिसमें वह और उनके परिवार सदस्य भात भरने गए थे। रात करीब नौ बजे उसके भांजे की बरात वापस आ गई थी। सभी रिश्तेदार खाने पीने में व्यस्त थे। तभी वहां पर भेडथल निवासी धरण सिंह, जसप्रीत सिंह, तुगलपुर निवासी बलकार सिंह व दो-तीन अन्य व्यक्ति आए। आरोप है कि आरोपियों ने बेवजह ही उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने आरोपियों को गाली देने से मना किया तो आरोपी जसप्रीत ने किरपान निकालकर उसके सिर पर वार किया। उसने अपना हाथ आगे किया तो उसके हाथ की सबसे छोटी अंगुली कट गई। शोर सुनकर उसका भांजा रोड छप्पर निवासी गुरप्रीत सिंह उसे बचाने आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने रॉड, कुट्टी काटने की हत्थी व अन्य हथियारों से उन पर हमला कर दिया। इसमें वह और उसका भांजा घायल हो गए। इसके बाद मौके पर शादी में आए रिश्तेदार इकट्ठा हो गए। जिन्हें देख आरोपी वहां से उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। रिश्तेदारों ने उसे व उसके भांजे को अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी धरण सिंह, जसप्रीत सिंह व बलकार को नामजद करते हुए दो-तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरा पक्ष
टेंट में रखीं कुर्सियां उठाकर सिर में मारी, दो चचेरे भाई घायल
भेडथल निवासी धरण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन अक्तूबर को उनके पड़ोसी गुरजिंद्र सिंह की शादी थी। शादी में उन्हें भी बुलाया था। दिन में वे बरात में गए थे। शाम को वह और उसके चाचा का लड़का जसप्रीत सिंह गुरजिंद्र के घर खाना खाने गए थे। टेंट खेत में लगाया हुआ था। जहां वे बैठकर बातें कर रहे थे। रात करीब नौ बजे गुरजिंद्र का मामा हंगोली निवासी सतविंद्र सिंह, रोड छप्पर निवासी गुरप्रीत सिंह, हंगोली निवासी जश्न ने उससे रंजिश रखते हुए झगड़ा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी सतविंद्र सिंह व गुरप्रीत सिंह ने टेंट में रखी कुर्सियां उठाकर उसके सिर पर वार किए। सिर में लोहे की कुर्सी लगने से वह घायल हो गया। जब उसने उसका चचेरे भाई जसप्रीत सिंह बचाने आया तो आरोपियों ने रॉड से हमला कर उसे भी घायल कर दिया। मारपीट में वह और उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की भीड़ एकत्रित होती देख आरोपी सतविंद्र, गुरप्रीत सिंह व जश्न उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। मारपीट में वह घायल होकर बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने उसे व उसके चचेरे भाई को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
मामले में दोनों पक्षों की शिकायत आई थी। दोनों पक्षों की शिकायतों पर कार्रवाई की गई है। एक पक्ष में हंगोली निवासी सतविंद्र की शिकायत पर धरण सिंह, जसप्रीत सिंह व बलकार को नामजद करते हुए दो-तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष के धरण सिंह की शिकायत पर सतविंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह व जश्न को नामजद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- कंवल सिंह, एएसआई, जांच अधिकारी