फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chahadwala village, attached to Vyaspur tehsil

Yamuna Nagar News: व्यासपुर तहसील से जोड़ा चाहड़वाला गांव

Fri, 16 Oct 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 16 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Chahadwala village, attached to Vyaspur tehsil
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। जिले के गांव चाहड़वाला, गुंदियाना और रपौली के ग्रामीणों को तहसील और राजस्व संबंधी कार्यों में अब सुविधा मिलेगी। गांव चाहड़वाला को सरस्वतीनगर तहसील से हटाकर व्यासपुर तहसील से जोड़ दिया गया है। वहीं, गांव गुंदियाना और रपौली का राजस्व रिकॉर्ड रादौर से बदलकर सरस्वती नगर कर दिया गया है।
गांव चाहड़वाला के ग्रामीण मनोज कुमार, संजय कुमार, रमेश कुमार, महिपाल और जय कुमार ने बताया कि पहले गांव के लोगों को तहसील संबंधी कार्यों के लिए सरस्वती नगर जाना पड़ता था। गांव से इसकी दूरी करीब 15 किलोमीटर थी।
विज्ञापन

अब गांव को व्यासपुर तहसील से जोड़ने के बाद दूरी घटकर करीब छह किलोमीटर रह गई है। इससे ग्रामीणों का समय बचेगा और आने-जाने पर होने वाला खर्च भी कम होगा। वहीं, गुंदियाना और रपौली के ग्रामीणों को राजस्व रिकॉर्ड रादौर से सरस्वतीनगर स्थानांतरित होने का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब दूरी कम होने से जमीन से जुड़े दस्तावेज, जमाबंदी, इंतकाल और अन्य राजस्व कार्य करवाना आसान होगा। ग्रामीणों ने कहा कि तहसील और राजस्व रिकॉर्ड से संबंधित कार्यों के लिए दूर जाना आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed