{"_id":"687fd9895ce75ed6530ace9d","slug":"cet-candidates-from-three-districts-will-appear-for-the-exam-in-47-centers-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-141183-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईटी : 47 केंद्रों में परीक्षा देंगे तीन जिलों के अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईटी : 47 केंद्रों में परीक्षा देंगे तीन जिलों के अभ्यर्थी
Wed, 23 Jul 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में 26 व 27 जुलाई को सुबह व शाम दो चरणों में होने वाली सीईटी को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। परीक्षा के लिए जिले में 34 लोकेशन में 47 सेंटर बनाए गए हैं। एक शिफ्ट में करीब 11,500 अभ्यर्थी परीक्षा देने आएंगे। अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज 150 बसें लगाई जाएंगी। दूसरे जिलों आने वाली बसें कैल बाईपास या फिर औरंगाबाद के पास खड़ी की जाएगी।
इन दोनों में किसी एक जगह को फाइनल करने के लिए बैठकों का दौर चल रहा है। इसे लेकर डीसी पार्थ गुप्ता ने मंगलवार को अपने कार्यालय में बैठक भी ली। जिला प्रशासन के अनुसार यमुनानगर के अभ्यर्थियों की परीक्षा चंडीगढ़ में होगी। बच्चों को चंडीगढ़ छोड़ने के लिए साढौरा, व्यासपुर, प्रतापनगर, छछरौली, जगाधरी, रादौर, छप्पर में क्लस्टर बनाए गए हैं।
इनके अलावा बड़े गांवों जैसे गढ़ी बीरबल, गुमथला, लेदी, रणजीतपुर में अलग क्लस्टर बनाए हैं। इन्हीं क्लस्टर से बच्चों को बसों में बिठाकर चंडीगढ़ के सेक्टर-17 व 34 में छोड़ा जाएगा। सभी बसें इन्हीं सेक्टरों में खड़ी हो जाएंगी। जब परीक्षा खत्म होगी तो वहीं से बच्चों को वापस लाकर उनके क्लस्टर में छोड़ देंगी।
विज्ञापन
यमुनानगर में चंडीगढ़, पंचकूला व करनाल से परीक्षार्थी सीईटी की परीक्षा देने आएंगे। एक शिफ्ट में करनाल से 7000, पंचकूला से 3500, चंडीगढ़ से 950 बच्चे आएंगे। शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए यहां ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसलिए पंचकूला, करनाल व चंडीगढ़ से परीक्षार्थियों को लेकर आने वाली बसों को कैल बाइपास या फिर औरंगाबाद में खड़ा किया जाएगा। इनमें से कोई एक जगह अभी फाइनल होनी है।
हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो में अपनी केवल 150 बसें हैं। बाकी बसों का इंतजाम करने की जिम्मेदारी जिला परिवहन अधिकारी हैरतजीत कौर को सौंपी गई है। डीटीओ ने निजी स्कूलों और सहकारी समितियों से 164 बसों का इंतजाम किया है। जरूरत पड़ने पर निजी बसों की भी सेवाएं ली जा सकती हैं।
परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर में हथियारों पर पाबंदी
जिलाधीश पार्थ गुप्ता ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के आधार पर निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए आसपास फोटोस्टेट मशीनों, मोबाइल फोन, लैपटॉप, वाईफाई और अन्य व्यक्तिगत हॉट स्पॉट के संचालन, लोगों की भीड़ और अन्य अवांछित गतिविधियों आदि पर रोक लगाई गई है। अग्नि अस्त्र, तलवार (कृपाण, सिख समुदाय के प्रतीक को छोड़कर), बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, भाला, चाकू, लाठी, साइकिल चेन और अन्य घातक हथियार या किसी अन्य चीज जैसे किसी भी हथियार को ले जाने पर भी पूर्णरूप से प्रतिबंध रहेगा।