{"_id":"67e59c5ef49322cff1050ad4","slug":"cervical-cancer-is-increasing-among-women-dr-taluja-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-135180-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं में बढ़ रहा सर्वाइकल कैंसर : डॉ. तलूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं में बढ़ रहा सर्वाइकल कैंसर : डॉ. तलूजा
Fri, 28 Mar 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के रेड रिबन क्लब की ओर छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। इस दौरान फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया यमुनानगर शाखा की प्रबंधक डॉ. अंजना तलूजा ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण व रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिला के गर्भाशय ग्रीवा में विकसित होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला पहला सबसे आम कैंसर है। इसकी वजह से रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि अगर उनमें इस कैंसर से संबंधित एक या एक से ज्यादा लक्षण नजर आए, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
डॉ. सुरिंद्र कौर ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर भारत में चिंता का विषय है। क्योंकि यहां पर सर्वाइकल कैंसर के संख्या अधिक है। सर्वाइकल कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक्सटेंशन लेक्चर करवाया गया। रेड रिबन क्लब कनवीनर प्रिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ शिखा, डॉ रिचा ग्रोवर, डॉ प्रियंका, सुमन, शिवानी ने योगदान दिया।