{"_id":"65e3887ba7a249d327013009","slug":"ceo-of-faridabad-firm-arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-115062-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फरीदाबाद की फर्म का सीईओ काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फरीदाबाद की फर्म का सीईओ काबू
Sun, 03 Mar 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सेक्टर-17 निवासी अनिकेत की फर्म का फर्जी स्वीकृति पत्र बनाकर दवाई सप्लाई के टेंडर के लिए आवेदन करने के आरोपी फरीदाबाद की अजूरा फार्मा न्यूट्रीशियन के सीईओ रितेश चंद्र जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामले में अनिकेत की शिकायत पर सात दिसंबर 2023 को अजूरा फार्मा न्यूट्रीशियन के डायरेक्टर मदन मोहन, रिक्की चौधरी, नीलेश जैन, सूर्या गुप्ता, सीईओ रजत व सीईओ रितेश चंद्र जैन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।
अनिकेत ढींगरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सेक्टर-17 स्थित उसकी फर्म प्रोटेक टेलीलिंक्स फर्म दवाइयां व इंजेक्शन बनाती है। इसके साथ ही मेडिसिन के व्यापार में डील करती है। उनकी फर्म का फरीदाबाद स्थित मैसर्स अजूरा फार्मा न्यूट्रीशियन के डायरेक्टर मदन मोहन, रिक्की चौधरी, नीलेश जैन, सूर्या गुप्ता, सीईओ रजत व सीईओ रितेश चंद्र जैन के साथ व्यापारिक संबंध है। आरोपियों की फर्म का कार्यालय उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के विकास नगर में भी है।
व्यापार के संबंध में अक्सर आरोपियों का यहां उसके पास आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान जम्मू कश्मीर सरकार ने दवाई के सप्लाई के संबंध में एक टेंडर निकला था। जिसमें उसकी फर्म ने जम्मू व कश्मीर में दवाई सप्लाई के टेंडर के लिए आवेदन किया। इसके जवाब में उन्हें जम्मू एंड कश्मीर मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन लिमिटेड का पत्र मिला। जिससे पता लगा कि आरोपी मदन मोहन की फर्म ने भी उसकी फर्म के नाम से टेंडर के लिए आवेदन किया हुआ है।
विज्ञापन
इस मामले में जम्मू कश्मीर सरकार ने जांच के लिए टीम गठित की। जिसमें उससे भी पूछताछ की गई। साथ ही आरोपी मदन मोहन व उसकी फर्म के अन्य डायरेक्टरों से भी पूछताछ की गई। आरोपियों ने उसकी फर्म का फर्जी स्वीकृति पत्र बनाकर टेंडर के लिए आवेदन किया हुआ था। जांच में सामने आने पर अजूरा फार्मा को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया। इस मामले में उसने सात दिसंबर 2023 को सेक्टर-17 थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया था। अब इस मामले में पुलिस ने रितेश चंद्र जैन को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।