फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Central Cooperative Bank got first place in the state

Yamuna Nagar News: केंद्रीय सहकारी बैंक को प्रदेश में पहला स्थान

Sat, 19 Jul 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 19 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Central Cooperative Bank got first place in the state
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की ओर से चंडीगढ़ में 44वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम में दी यमुनानगर केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड बैंक यमुनानगर को वित्तीय वर्ष में प्रदेश स्तर पर केंद्रीय सहकारी बैंक के रूप में पहला स्थान प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया।
बैंक के महाप्रबंधक प्रतिनिधि सुशील शर्मा विकास अधिकारी व स्थापना अधिकारी मनीष साहनी ने सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा से प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। यमुनानगर बैंक को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर चेयरमैन धर्म सिंह बंचल व बैंक महाप्रबंधक अभिषेक वत्स व निदेशकों ने बैंक के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैंक के मेहनती अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत के कारण आज यमुनानगर बैंक की शाखा ने प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह जिले के लोगों के लिए बड़े गर्व की बात है। इस अवसर पर निदेशक मंदीप कंडेला, विनोद गुप्ता, विनोद कांबोज, राजपाल भटेहडी, रमा देवी, अर्जुन सिंह, सुनील पातड, डीजीएम हरको बैंक चंडीगढ़, सुशील शर्मा विकास अधिकारी, मनीष साहनी स्थापना अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed