फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Celebration of Shri Ram's birth anniversary, temples decorated with colorful lights

Yamuna Nagar News: श्रीराम जन्मोत्सव की धूम, रंग-बिरंगी लाइटों से सजे मंदिर

Sun, 06 Apr 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 06 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Celebration of Shri Ram's birth anniversary, temples decorated with colorful lights
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि यानी आज रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। इसके साथ ही नवरात्र उत्सव का समापन हो जाएगा। राम नवमी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। जिसकी शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूम देखने को मिल रही है।
राम नवमी महोत्सव मनाने के लिए मंदिरों में विशेष तैयारियां चल रही है। तमाम मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाया जा रहा है। कई मंदिरों में श्रीरामचरित मानस का तीन व 24 घंटे का अखंड पाठ चल रहा है। जिसका समापन रविवार को किया जाएगा। इस दौरान श्रीराम मंदिर व हनुमान मंदिरों में विशेष कार्यक्रम किए जा रहे हैं। शहर के लालद्वारा गेट के सामने स्थित रघुनाथ मंदिर, रामपुरा स्थित हनुमान मंदिर, चिट्टा मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर बसातियांवाला में भव्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रघुनाथ मंदिर में श्रीरामचरित मानस का अखंड पाठ चल रहा है। समापन रविवार को दोपहर बजे हवन के साथ किया जाएगा। पंडित रमन वत्स ने बताया कि सनातन धर्म में रामनवमी का बहुत ही महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु ने अयोध्या में महाराजा दशरथ के घर अवतार लिया था। चैत्र नवमी के दिन श्रीराम का जन्म हुआ था, जिसके चलते इसे रामनवमी कहते हैं। इस दिन व्रत व पूजन का विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुरा स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी शारदा प्रसाद मिश्रा ने बताया कि रामनवमी महोत्सव श्रीरामचरित मानस का पाठ चल रहा है। जिसका समापन रविवार को हवन के साथ किया जाएगा। इसके दोपहर को भंडारा लगाया जाएगा। श्रीराम जन्मोत्सव को लेकर रविवार सुबह संकीर्तन किया जाएगा। जिसमें भजन मंडली श्रीराम और भक्त शिरोमणि हनुमान जी की महिमा का गुणगान करेंगे।


पंचमुखी हनुमान मंदिर में होगा उत्सव

गांव बसातियांवाला स्थित पौराणिक पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव को लेकर देर शाम तक तैयारी जारी रही। इस दौरान मंदिर में रामायण का अखंड करवाया जा रहा है। जिसका समापन रविवार को हवन के साथ किया जाएगा। इसके बाद भंडारा लगाया जाएगा। बता दें कि इस पौराणिक मंदिर में रामनवमी पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। जिसे लेकर मंदिर की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed