फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Celebrated the annual festival of RSS by singing and dancing, Yamunanagar

नाच गाकर मनाया आरएसएस का वार्षिकोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the annual festival of RSS by singing and dancing, Yamunanagar
आरएसएस के वार्षिकोत्सव के दौरान नाचकर खुशी मनाते स्वयंसेवक। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं का वार्षिक उत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। मॉडल टाउन के लाल बहादुर शास्त्री उद्यान में गोविंद शाखा की ओर से कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान मुख्यातिथि और वक्ता संघ के सह प्रांत प्रचारक डॉ. सुरेंद्र पाल रहे। इस दौरान संघ सदस्यों ने नाच गाकर दिवस की खुशी मनाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सह जिला संघ चालक सेवाराम ने की। डॉ. सुरेंद्र पाल ने शाखाओं के वार्षिकोत्सव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्ष भर हम जिन शाखाओं में जाते हैं, वहां पर जो नागरिक हमें नित्य विभिन्न उपक्रम करते देखते हैं, उन्हें वर्ष में एक बार शाखा में बुलाकर अपनी गतिविधियों के बारे में बताना चाहिए। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा समाज को जागरूक करने की दृष्टि से भी यह कार्यक्रम प्रासंगिक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्र विश्व गुरु और सोने की चिड़िया के रूप विख्यात था। लेकिन विदेशी आक्रांताओं की लूटपाट, अनवरत हिंसा व अन्य विभिन्न कारणों से भारतीय समाज अपने गौरवशाली अतीत से पिछड़ गया है। चाणक्य, चंद्रगुप्त, शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई, स्वामी दयानंद सरस्वती, सिख गुरुओं, स्वामी विवेकानंद, बंकिमचंद्र चटर्जी, डॉ. बलिराम केशव राव हेडगेवार, महर्षि अरविंद, बाल गंगाधर तिलक जैसे अनेकों महापुरुषों की साधना से राष्ट्र का पुनर्जागरण हुआ। देश ने परतंत्रता की भेड़ियों को उखाड़ फेंका और भारत विदेशी दासता से मुक्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्भाग्य से उसी समय देश का दुखद बटवारा भी हो गया। लेकिन फिर भी देश आगे बढ़ा और अब तो दुनिया में हमारे प्रभाव का डंका बज रहा है। डॉ. सुरेंद्र ने उपस्थित सभी स्वयं सेवकों और नागरिकों का आह्वान किया कि आज हम सब हृदय से संकल्प लें कि हमें राष्ट्र के लिए जीना है, करना भी है और आवश्यकता पड़ने पर प्राण न्योछावर करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। इस दौरान योग, व्यायाम, खेल अन्य मनोरंजक कार्यक्रम करवाए गए। इस दौरान जिला कार्यवाह विनोद कुमार, नगर संघ चालक हरिंद्र नैय्यर, सह जिला कार्यवाह गौरव कांबोज, नगर कार्यवाह सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed