{"_id":"699df75c6dc1e0a0930d9587","slug":"cctv-cameras-will-be-used-for-surveillance-three-flying-squads-have-been-formed-at-the-district-level-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-151912-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सीसीटीवी कैमरों से हाेगी निगरानी, जिलास्तर पर तीन उड़नदस्ते गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सीसीटीवी कैमरों से हाेगी निगरानी, जिलास्तर पर तीन उड़नदस्ते गठित
Wed, 25 Feb 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
मॉडल टाउन का शहीद नवीन वैद्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 10वी व 12वीं की परीक्षा के लिए जिले में कुल 57 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 18 परीक्षा केंद्रों के अधीक्षकों ने बीमारी सहित अन्य कारण बताकर छुट्टी ले ली है। ऐसे में बोर्ड को रिजर्व में रखे गए अधीक्षकों की ड्यूटी लगानी पड़ी है। तीन उड़नदस्ते बनाए गए हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा की निगरानी की जाएगी।
केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा संबंधी सामग्री भी वितरित कर दी गई है। शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन को जिले का वितरण एवं संग्रह केंद्र बनाया गया है। एक उड़नदस्ता एसडीएम के नेतृत्व में बनाया गया है।
दूसरा उड़नदस्ता जिला शिक्षा अधिकारी का होगा और तीसरा उड़नदस्ता बोर्ड का रहेगा। सभी अधीक्षकों व शिक्षकं को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके साथ सभी केंद्रों से परीक्षकों की सूची मांगी गई है, ताकि कमी वाले स्थानों पर अन्यों की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान 24 परीक्षार्थियों पर एक परीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। दूसरी तरफ बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा विभाग व प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लगाई गई है। प्रत्येक केंद्र पर पांच से सात पुलिस कर्मी भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा होगी। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अधिकारियों ने कैमरे इंस्टॉलेशन के बाद इनका ट्रायल लिया। केंद्राें पर किए गए सभी बंदोबस्तों का पुन: निरीक्षण किया गया है।
इस बार जिले के 57 केंद्राें पर राजकीय व निजी विद्यालयों के कुल 33,253 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इसमें दसवीं व 12वीं के 14,203 राजकीय और 19,050 निजी विद्यालयों के विद्यार्थी हैं। दसवीं में कुल 17,839 परीक्षा दे रहे हैं। इनमें राजकीय विद्यालय से 7,320 और निजी से 10,519 विद्यार्थी शामिल हैं। इसी तरह 12वीं की 15,414 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें राजकीय विद्यालयों से 6,883 और निजी से 8,531 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
व्यासपुर में बनाए सबसे अधिक 26 परीक्षा केंद्र
बोर्ड की ओर से जिले में कुल 57 केंद्र बनाए गए हैं। यह केंद्र उपमंडल स्तर पर बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा केंद्र व्यासपुर में कुल 26 केंद्र बनाए गए हैं। व्यासपुर खंड के साथ साढौरा, प्रतापनगर व छछरौली खंड शामिल किया गया है। वहीं, जगाधरी में सरस्वतीनगर खंड शामिल है और इसमें कुल 24 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, रादौर में सबसे कम सात केंद्र बनाए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। वहीं, तीन क्षेत्रों के एसडीएम को ड्यूटी मजिस्ट्रेट और नोडल प्रशासन की ओर से नियुक्त किया गया।
निर्बाध परीक्षा करवाने को लेकर सभी केंद्रों पर समुचित व्यवस्था की गई है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी।केंद्रों का अंतिम निरीक्षण कर लिया गया है। परीक्षा के दौरान किसी को कोई परेशानी नहीं होगी।
- केएस संधावा, उपजिला शिक्षा अधिकारी।