{"_id":"699dfd1031efe4faf601be2c","slug":"cctv-cameras-are-out-of-order-at-the-district-civil-hospital-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-151919-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिला नागरिक अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिला नागरिक अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे खराब
Wed, 25 Feb 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में टूटा सीसीटीवी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब तीन वर्ष पहले चार मंजिला नए भवन के निर्माण के दौरान अस्पताल परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर 90 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन वर्तमान में इनमें से ज्यादातर कैमरे खराब पड़े हैं। हालात ऐसे हैं कि जरूरत पड़ने पर भी इनकी फुटेज उपलब्ध नहीं हो पा रही।
दो फरवरी की रात इस लापरवाही की पोल उस समय खुली जब सिविल सर्जन कार्यालय की छत पर रखे सोलर वाटर गीजर में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि वाटर गीजर और सोलर पैनल के परखचे उड़ गए। भवन में लगी खिड़कियों के शीशे तक टूट गए। घटना के बाद अगले दिन अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश की, लेकिन तब पता चला कि अधिकांश कैमरे लंबे समय से खराब पड़े हैं।
अस्पताल में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अस्पताल के उपकरणों और अन्य सामान के अलावा मरीजों और उनके परिजनों की बाइक तक चोरी हो चुकी हैं। ऐसे में सीसीटीवी कैमरों का बंद होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न है। अस्पताल परिसर में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज और उनके परिजन आते हैं, जिससे यहां सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होना जरूरी है।
विज्ञापन
अब कैमरों की मरम्मत और सर्विस का जिम्मा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के इलेक्ट्रिक विंग को सौंपा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ट्रॉमा सेंटर में इलेक्ट्रिक कार्यों के लिए करीब 92 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। इसी बजट से खराब पड़े कैमरों को भी ठीक कराया जाएगा।
अस्पताल की सुरक्षा सर्वोपरि है। कैमरों की खराबी की जानकारी मिलने के बाद संबंधित विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही सभी सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कर दिए जाएंगे, ताकि भविष्य में किसी भी घटना की निगरानी और जांच में दिक्कत न आए। - डॉ. जितेंद्र सिंह, सिविल सर्जन।