फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CBI raids the house and establishments of a cement and sack businessman

Yamuna Nagar News: सीमेंट व बारदाना कारोबारी के घर और प्रतिष्ठानों पर सीबीआई ने की रेड

Fri, 09 Aug 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 09 Aug 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
CBI raids the house and establishments of a cement and sack businessman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सीबीआई ने वीरवार की सुबह यमुनानगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कीर्तिमान सीमेंट्स एंड पैकेजिंग और यमुना बारदाना पैकेजिंग के संचालकों के आवास तथा प्रतिष्ठानों पर रेड की। इस दौरान टीम ने सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक रिकॉर्ड को खंगाला। जांच करने के बाद घर व प्रतिष्ठानों से दस्तावेज लेकर टीम लौट गई। इस दौरान टीम ने अपनी गाड़ियों को बाहर खड़े रखा। साथ ही किसी को भी अंदर आने नहीं दिया गया। आवास व प्रतिष्ठानों के मुख्य गेट बंद कर दिए गए।
जानकारी के मुताबिक, अश्विनी ओबराॅय और उनके भाई सुनील ओबराॅय का सीमेंट व बारदाने का बड़ा कारोबार है। सीबीआई की ओर से फर्म के संचालक अश्विनी ओबरॉय को कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुए। इसके बाद सीबीआई रेड की कार्रवाई की गई है। इसके तहत सीबीआई की टीम गुप्त तरीके से यमुनानगर में दाखिल हुई थी, यहां तक गुप्तचर विभाग और स्थानीय प्रशासन को भी इसकी भनक नहीं लगी।
विज्ञापन

विदित हो कि फर्म संचालकों ने प्रॉपर्टी पर कई बैंकों से लोन लिया हुआ है, जो कि नहीं चुका पाने से कर्ज लगातार बढ़ता चला गया। इस संबंध में लगातार जांच भी चल रही है। संचालकों की कीर्तिमान सीमेंटस एंड पैकेजिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड, भास्कर इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, यमुना बारदाना पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड, शक्तिमान बायो एग्रो लिमिटेड व यमुना बारदाना ट्रेडर्स के नाम से फर्में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई पहुंची तो घर से निकल रहे थे अश्विनी ओबराॅय
बताया जा रहा है कि सुबह जब सीबीआई की टीम अश्विनी ओबराॅय के घर पर पहुंची तो वे कार से निकल रहे थे। जब टीम के सदस्य ने उनसे बातचीत कर परिचय जानने की कोशिश की तो उन्होंने खुद को सुनील ओबरॉय बताया और वहां से निकलने लगे। तभी शक होने पर सीबीआई की टीम ने दोबारा उन्हें रोका और फिर घर तथा प्रतिष्ठानों पर साथ लेकर पूछताछ की। साथ ही आवश्यक दस्तावेज कब्जे में लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed