{"_id":"67213c3c55b1e60b0d045ec4","slug":"cash-withdrawn-from-account-by-changing-debit-card-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-127675-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से उड़ाई नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से उड़ाई नकदी
Wed, 30 Oct 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एटीएम बूूथ में रुपये निकलवाने आए कृष्णा कॉलोनी निवासी जमशेद का डेबिट कार्ड बदलकर दो युवकों ने उसके खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिए। घटना गांधी नगर थाना क्षेत्र में आईटीआई के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ में हुई। गांधीनगर थाना पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में कृष्णा कालोनी निवासी जमशेद ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद वह आईटीआई स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ में रुपये निकलवाने के लिए गया था। जब वह एटीएम से रुपये निकालने लगा तो रुपये नहीं निकले। तभी वहां पर दो युवक आए। उसकी मदद करने के बहाने आरोपियों ने उसका डेबिट कार्ड ले लिया, लेकिन एटीएम से रुपये नहीं निकले। इसके बाद आरोपियों ने उसे डेबिट कार्ड दे दिया।
कार्ड लेकर वह घर आ गया। थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल पर खाते से 35 हजार रुपये निकलने का संदेश आया। डेबिट कार्ड देखा तो वह बदला हुआ था। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। गांधी नगर थाना प्रभारी महरूफ अली का कहना है कि अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।