फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cash withdrawn from account by changing debit card

Yamuna Nagar News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से उड़ाई नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Cash withdrawn from account by changing debit card
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शहर की शिवपुरी बी कॉलोनी निवासी जसबीर सिंह का डेबिट कार्ड बदलकर अज्ञात युवक ने उसके अकाउंट से 15 हजार 800 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।


जसबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एसबीआई बैंक में अकाउंट है। उसने बैंक से डेबिट कार्ड लिया हुआ है। 15 दिसंबर को उसे पैसों की जरूरत थी। इसलिए वह आईटीआई के नजदीक स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया। वहां पर पहले से ही एक युवक मौजूद था। जब वह पैसे निकालने लगा तो आरोपी युवक ने उसकी सहायता करने के लिए कहा। वह आरोपी की बातों में आ गया। उसने पैसे निकालने के लिए युवक को अपना डेबिट कार्ड दे दिया। इसके बाद उसके डेबिट कार्ड से पैसे नहीं निकले। जिसके बाद वह अपने घर आ गया। कुछ देर बाद उसके अकाउंट से 15800 रुपये निकलने का मैसेज आया। मैसेज देखकर वह हैरान रह गया। जब उसने अपना डेबिट कार्ड देखा तो वह उसका नहीं था। उसने आरोप लगाया कि युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसके अकाउंट से पैसे निकाले हैं। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed