{"_id":"643af354887778efed005366","slug":"cash-stolen-from-temple-donation-box-yamuna-nagar-news-c-18-1-92352-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी
Sun, 16 Apr 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
संत गुरु रविदास जी का मंदिर का दानपात्र तोड़कर चोरों ने नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साढौरा के वार्ड नंबर 11 निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह नंबरदार है। उनके घर के नजदीक संत गुरु रविदास जी का मंदिर है। वह गत दिवस शाम को मंदिर में माथा टेकने गया तो दानपात्र टूटा पड़ा था। दानपात्र से करीब छह हजार रुपये गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन