{"_id":"66566c8d9b3c63031c0aa906","slug":"cash-looted-from-a-person-going-to-buy-a-buffalo-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-119618-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: भैंस खरीदने जा रहे व्यक्ति से लूटी नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: भैंस खरीदने जा रहे व्यक्ति से लूटी नकदी
Wed, 29 May 2024 05:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 29 May 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बूड़िया थाना क्षेत्र में दमोपुरा गांव के पास एक्टिवा चालक ने भैंस खरीदने जा रहे व्यक्ति को लिफ्ट देकर उससे 11 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने अज्ञात एक्टिवा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव भूड़ सोंधेबास निवासी गोर्धन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसे गांव बूड़िया से भैंस खरीदनी थी। इसलिए वह घर से भैंस की साई देने के लिए 11 हजार रुपये लेकर चला था। उसने साइकिल गांव दमोपुरा अड्डे के पास खड़ी कर दी और वहां थ्रीव्हीलर का इंतजार करने लगा। इस दौरान उसके पास एक एक्टिवा आकर रूकी। एक्टिवा चालक ने अपना मुंह सफेद परने से बांधा हुआ था।
आरोपी ने उसे कहा कि वह बूड़िया की तरफ जा रहा है। रास्ते में उसे बूड़िया छोड़ देगा। वह आरोपी पर विश्वास करके उसकी एक्टिवा पर बैठ गया। करीब एक किलोमीटर चलने के बाद आरोपी ने एक्टिवा रोक ली और उसके पास से 11 हजार रुपये छीनकर मौके से भाग गया। आरोपी की एक्टिवा पर नंबर प्लेट नहीं थी। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।