फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cash looted by hitting a pistol butt in the young man's head, Yamunanagar

युवक के सिर में पिस्टल का बट मारकर लूटी नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Cash looted by hitting a pistol butt in the young man's head, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रादौर रोड पर मलिक कांटे के पास कुछ युवकों ने बापा सढूरा निवासी कर्णसिंह के सिर में पिस्टल का बट मार कर उससे 12500 रुपये लूट लिए। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कर्णसिंह ने इसकी शिकायत गांधी नगर थाना पुलिस को दी। गांधी नगर थाने की पुलिस ने मामले में तीन युवकों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
रादौर थाना क्षेत्र के गांव बापा सढूरा निवासी कर्ण सिंह ने बताया कि वह रेलवे फाटक स्थित भाटिया ट्रांसपोर्ट के पास नौकरी करता है। यहां वह गाड़ियों की बिल्टियां काटने का काम करता है। वह सोमवार को रादौर बस स्टैंड से बस में सवार होकर विश्वकर्मा चौक पर पहुंचा। बस से उतरने के बाद वह पैदल पैदल जोड़ियो नाके की तरफ चल रहा था। तभी उसके पास उसके दोस्त अक्षय राणा का फोन आया। अपने दोस्त से फोन पर बात करते हुए चल रहा था।
विज्ञापन

जब वह मलिक कांटे के नजदीक गली में पहुंचा तो पीछे से दो युवक आए। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। एक युवक ने उसके सिर में पिस्टल की बट मारा। चोट लगने के बाद जब उसने पीछे मुढ़कर देखा तो सिर में पिस्टल का बट मारने वाला युवक नरेंद्र राणा था। आरोपी के साथ सहारनपुर के गांव मंदौर निवासी शिवा व रौनक कालड़ा व कुछ अन्य युवक थे। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी पेंट की जेब से 12500 रुपये निकाल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आने लगे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी नरेंद्र, शिवा व रौनक को नामजद करते हुए अन्य पर लूट, मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed