{"_id":"67b633ee7acd46b7eb029a6d","slug":"cash-looted-at-gunpoint-from-a-gas-agency-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-133357-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गैस एजेंसी में तमंचे के बल पर लूटी नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गैस एजेंसी में तमंचे के बल पर लूटी नकदी
Thu, 20 Feb 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। बदमाशों ने भाजपा नेता की गैस एजेंसी पर कर्मचारी को गन प्वाइंट पर लेकर लूट की वारदात की। वारदात के बाद बदमाश भागने में सफल रहे।
महिला कर्मचारी ने इसकी सूचना मैनेजर को दी। जिसके बाद पुलिस की जानकारी दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। मामला थाना सदर जागधरी क्षेत्र के महलांवाली गांव का है।
गांव में भाजपा नेत्री प्रभा सागर की गैस एजेंसी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को एजेंसी पर महिलाकर्मी तैनात थी। उसी समय नकाबपोश दो बदमाश आए और गैस बुक कराने की बात कही। इसी बीच एक युवक ने महिलाकर्मी पर तमंचा तान दिया और गोली मारने की धमकी देकर 5300 रुपये लूट लिए।
बदमाशों के जाने के के बाद महिला कर्मी ने शोर मचाया, साथ ही मैनेजर को इसकी सूचना दी। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लेने के बाद जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार का एक सदस्य आईपीएस है। इस पर पुलिस अफसर भी हरकत में आ गए। सीआईए की टीमों को भी बदमाशों की तलाश के लिए लगाया गया। एसएचओ थाना सदर जगाधरी तरसेम ने बताया कि केस दर्ज कर बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है।