{"_id":"5d9f8ba38ebc3e014860473f","slug":"cash-jwellary-crime-police-yamuna-nagar-news-knl8022276","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी और गहनों से भरा पर्स उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी और गहनों से भरा पर्स उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड स्थित मधु होटल में जीरकपुर की प्राइवेट कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर की रिंग सैरामनी में दो लड़के उसकी मां का पर्स उड़ा ले गए। पर्स में 81 हजार रुपये की नकदी, शगुन कार्ड व लाखों रुपये के गहने थे। कार्यक्रम खत्म होने पर पर्स गायब होने का पता चला। होटल के सीसीटीवी देखने पर उसमें एक 15-16 साल का लड़का पर्स उठाकर ले जाते हुए नजर आ रहा है। इससे पहले 22 साल का युवक भी वहां बैठे लोगों से बातचीत करता हुआ नजर आ रहा है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। आरोपियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले में फिलहाल अज्ञात पर चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
फर्कपुर क्षेत्र के विष्णु नगर निवासी मुकेश कपूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जीरकपुर में एक प्राइवेट कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर है। उसकी शहर की ही एक लड़की से रेलवे रोड स्थित होटल में रिंग सैरामनी हुई थी। छह अक्टूबर को कार्यक्रम था। उसकी मां के पर्स में 50 हजार रुपये अपने, 31 हजार रुपये लड़की वालों की तरफ से दिए गए शगुन के, एक सोने की चेन, सोने के कड़े व शगुन के लिफाफे थे। उनकी मां जब कुर्सी पर बैठी थी और पर्स मेज पर रखा था। साथ में ही दो अन्य पर्स भी रखे हुए थे। तभी वहां पर एक युवक आया और उसकी मां से बातचीत करने लगा। उसके जाने के कुछ सेकेंड बाद ही 15-16 साल का लड़का आया और टेबल पर रखा उनका पर्स चोरी कर ले गया। यह वाक्य मात्र दस सेकेंड के अंतराल में हुआ। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद घर जाकर जब पर्स नहीं मिला तो उसकी तलाश की। होटल आकर वहां के सीसीटीवी खंगाले तो उसमें एक लड़का पर्स चोरी करता आ रहा है। वह लड़का किसी की तरफ से कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया था। होटल स्टाफ से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि वह लड़का उनमें से नहीं है। शहर थाना एसएचओ कंवलजीत का कहना है कि हम सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। पर्स उठाने वाले लड़के की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसकी पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
वीडियोग्राफी कर रहे कैमरामैन के पीछे था आरोपी
मुकेश कपूर ने बताया कि जांच में पता चला है कि सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी कई घंटे से वहां पर था। फुटेज में पौने तीन बजे यह वारदात हुई। जब उन्होंने रिंग सैरामनी में वीडियोग्राफी कर रहे कैमरों की जांच की तो उनमें आरोपी नहीं आए। मोबाइल से खींचे गए फोटो में आरोपी कैमरामैन के पीछे नजर आ रहा है। जब उन्होंने कैमरामैन से बातचीत की तो उन्होंने भी लड़के के बारे में कोई जानकारी न होने की बात कहीं। आशंका है कि आरोपी वीडियो में न आने के कारण कैमरामैन के पीछे था।