फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cash, jewelry, retired teacher, Yamuna nagar

रिटायर्ड शिक्षिका से नकदी, गहने हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Cash, jewelry, retired teacher, Yamuna nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रिटायर्ड अध्यापिका मॉडल टाउन निवासी उषा कुमार से उसके ही विद्यार्थी रहे दो युवकों ने चार लाख रुपये व 15 तोले सोने के गहने हड़पने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने अध्यापिका को अपनी मजबूरी व बीमार पत्नी का इलाज करवाने के लिए उधार में रुपये व गहने मांगे थे। शहर थाना पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। ये दोनों आरोपी सगे भाई हैं।
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि वह गुरु नानक खालसा स्कूल जगाधरी में अध्यापिका थी। स्कूल में ससौली माजरी निवासी दो भाई नितिश कुमार व अमित कुमार भी पढ़ते थे। स्कूल में दोनों का पिता सोमप्रकाश चपरासी था। नवंबर 2007 में वह स्कूल से रिटायर हो गई। इसके बाद भी नितिश कुमार व अमित कुमार घर पर मिलने के लिए आते रहते थे। उनके माता-पिता की मौत हो चुकी थी। मां-बाप न होने के कारण वह उनसे स्नेह रखती थी। मई 2020 में दोनों उसके पास आकर कहने लगे कि उन्हें 50 हजार रुपये की जरूरत है। आरोपियों ने उसे आश्वासन दिया कि वह जल्द ही उन्हें रुपये लौटा देंगे। इसके बाद आरोपियों ने जुलाई 2020 में भी मजबूरी बताकर उससे चार लाख रुपये उधार ले लिए।
विज्ञापन

कुछ समय बाद नितिश ने कहा कि उसकी पत्नी पीजीआई में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर है।इलाज के लिए पैसे की जरूरत है। तब उसने उन्हें और रुपये नहीं होने की बात कही। रुपये न होने पर आरोपियों ने उसके जेवरात मांगे। आरोपियों ने उनके जेवरात पर लोन लेने की बात कही और कहा कि पहले लिया गया पैसा और जेवरात एक साथ जल्द वापस कर देंगे। तब उसने 14 से 15 ताले सोने के जेवरात उन्हें दे दिए थे। आरोपियों ने फाइनेंस कंपनी में उसके गहने गिरवी रखकर कर्ज ले लिया। कुछ माह बीतने पर जब उसने आरोपियों से अपने रुपये और जेवरात मांगे तो वे बहाने बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे कहा कि अभी लॉकडाउन है, इसलिए रुपये नहीं है। उसने लोगों को एकत्रित कर आरोपी नितिश से अपने रुपये और जेवरात मांगे तो उसने लिखित में आश्वासन दिया कि 28 फरवरी 2021 तक वह जेवरात लौटा देगा। पैसे किस्तों में वापस कर देगा। लेकिन आरोपियों ने न तो जेवरात दिए और न ही उसके रुपये लौटाए। दोबारा रुपये व गहने मांगने पर आरोपियों ने उसे धमकी दी कि वे उसे एससी-एसटी एक्ट के केस में फंसा देंगे। थाना शहर प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed