{"_id":"64b84091c6cde3167e05dd37","slug":"cash-jewelry-goods-stolen-from-two-houses-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-2588-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो घरों से नगदी, गहने, फैक्टरी से सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो घरों से नगदी, गहने, फैक्टरी से सामान चोरी
Thu, 20 Jul 2023 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चोरों ने दो घरों और एक फैक्टरी से लाखों रुपये के गहने, नकदी व सामान चोरी कर लिया। तीनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुसानी निवासी प्रवीण ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को उसकी सास का निधन हो गया था। वह उसके अंतिम संस्कार के लिए गांव हसु माजरा गए थे। शाम करीब पांच बजे जब वह वापस आए तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा हुआ था। अलमारी खुली पड़ी थी। अलमारी से सोने के दो टीके, सोने की दो अंगूठियां, सोने का एक जोड़ी झुमका, सोने का कोका, एक जोड़ी कानों की बालियां व 20 हजार रुपये गायब थे।
आरोप है कि चोरी गांव के ही प्रिंस ने की है। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। जांच अधिकारी मंशा राम का कहना है कि मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। उधर, सेक्टर 17 निवासी राजेश ने बताया कि रात को वह घर पर ही सो रहे थे। सुबह जब वह उठा तो घर से दो गैस सिलिंडर गायब थे। जब उन्होंने पड़ोस में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो उसमें एक व्यक्ति दीवार फांदकर घर से सिलिंडर चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
मॉडल टाउन निवासी अमित घई ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी औद्योगिक क्षेत्र में इम्पीरियल इंजीनियरिंग कंपनी के नाम से फैक्टरी है, जिसमें डिफेंस का सामान बनता है। फैक्टरी के सामने के गेट पर दो चौकीदार रहते हैैं। फैक्टरी के पिछले हिस्से पर रेलवे लाइन पड़ती है। उन्होंने बुधवार की सुबह जब उन्होंने फैक्टरी खोली तो पिछली तरफ से शेड टूटा मिला। फैक्टरी से लोहे व स्टील से बने सामान गायब चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 60-70 हजार रुपये थी।