फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cash, goods stolen from mosque and house

यमुना नगर: मस्जिद और घर से नकदी, सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Cash, goods stolen from mosque and house
चोरों ने एक मस्जिद व एक घर से नकदी और सामान चोरी कर लिया। संबंधित थानों की पुलिस ने दोनोें मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भीलपुरा निवासी मुस्तकीम ने छछरौली थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को उसकी दादी जमीला का देहांत हो गया था। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार करने के लिए वे कब्रिस्तान में गए थे। उस समय उनके गांव की मस्जिद पर कोई नहीं था। अंतिम संस्कार के बाद जब वे मस्जिद पहुंचे तो वहां से 90 हजार रुपये गायब थे।
यह रुपये उन्होंने मस्जिद का काम करवाने के लिए रखे हुए थे। उन्होंने अपने स्तर पर चोर का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चल पाया। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। छछरौली थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, सेक्टर 17 निवासी बुधराम कांबोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त है। इन दिनों वह अंसल टाउन में मकान बना रहा है। देर शाम को वह मकान को ताला लगाकर घर आ गया था। सुबह जब वह अंसल टाउन में अपने मकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि पिछला दरवाजा टूटा है। अंदर से एसी का पाइप व अन्य सामान गायब था, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये थी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगाधरी। उत्तर प्रदेश शामली के गांव इशरपुर निवासी प्रह्लाद ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव भूखड़ी स्थित ईंट भट्टे पर काम करता है और लेबर क्वार्टर में परिवार के साथ रहता है। वह रविवार शाम को खाना खाकर सो रहे थे। रात करीब एक बजे आवाज सुनकर उसकी आंख खुल गई। उन्होंने दो युवकों को चोरी करते देखा। उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर दोनों युवक गैस सिलिंडर लेकर भागने लगे। उन्होंने अन्य मजदूरों की मदद दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों से गैस सिलिंडर बरामद हो गया। आरोपियों की पहचान गंगा कॉलोनी निवासी जावेद व प्रिंस के रूप में हुई। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी जमकर धुनाई की। लोगों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed