फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cash from tractor driver, mobile snatched from person

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर चालक से नकदी, व्यक्ति से मोबाइल छीना

Sun, 23 Jul 2023 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Jul 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Cash from tractor driver, mobile snatched from person
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। बदमाशों ने पांसरा फाटक के पास जंगल में ट्रैक्टर ट्रॉली चालक से दस हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। इधर, रादौर रोड पर सैर कर रहे व्यक्ति का मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरिद्वार के गांव हजारा ग्रंट निवासी नदीम अली ने बताया कि वह अपने गांव के ही गुलाम नबी के पास ट्रैक्टर चालक है। वह शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्रॉली में हरिद्वार से लकड़ी लोड करके लक्कड़ मंडी यमुनानगर में आया था। मंडी से सौदा होने के बाद वह ट्रॉली खाली करने के लिए पांसरा फाटक के पास स्थित खुशबू प्लाईवुड फैक्टरी में आया।
विज्ञापन

लंच टाइम होने के कारण वह फैक्टरी में ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी करके शौच करने के लिए पांसरा फाटक के पास स्थित जंगल में चला गया। जहां तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। बदमाशों ने उसे कपड़े के परने से पेड़ के साथ बांध दिया और उसकी जेब से 10 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तीनों बदमाश वहां से फरार हो गए। किसी तरह उसने अपने आप को पेड़ से खोला और इसकी सूचना पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। जांच अधिकारी राजेश का कहना है कि मामले में अज्ञात तीन युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।


दूसरी घटना में न्यू आबादी कैंप निवासी विशंबर नाथ ने गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद रादौर रोड पर सैर कर रहा था। जब वह कैंप से कुछ दूरी पर चला तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसकी जेब से मोबाइल निकाल लिया। उसने शोर मचाते हुए पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भाग निकले। गांधी नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed