फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cash broke, jewelry stolen

Yamuna Nagar News: घर के ताले तोड़ नकदी, गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Cash broke, jewelry stolen
सेक्टर 17 थाना क्षेत्र के गुरुनानकपुरा में चोरों ने दूध डेयरी संचालक के घर के ताले तोड़ पांच लाख की नकदी व छह तोले सोने के गहने चोरी कर लिए। चोरी के समय डेयरी संचालक मारपीट में घायल परिवार सदस्यों के पास अस्पताल में था। वीरवार सुबह जब वह घर पहुंचा तो चोरी का पता चला। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम की टीम के साथ मौके का मुआयना कर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गुरुनानकपुरा निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि वह दूध बेचने व डेयरी का काम करता है। 20 फरवरी को उनका पड़ोसियों के साथ झगड़ा हो गया था। जिसमें वो व उसके परिवार के सदस्य घायल हो गया था। उस दिन से उसका उपचार अस्पताल में चल रहा था। बुधवार शाम को वह अस्पताल से सामान लेने के लिये घर गया। इसके बाद वह घर को ताला लगाकर अस्पताल आ गया था। वीरवार सुबह जब वह घर गया तो उसके कमरों पर लगे ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो अलमारी व दीवान बैड खुला था। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से पांच लाख रुपये की नकदी, करीब छह तोले सोने के गहने व सामान गायब था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र का कहना है कि मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गांव दरियापुर निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी धर्मकोट चंगनौली रोड पर जमीन है। जमीन पर सिंचाई के लिए ट्यूबवेल लगाया हुआ है। वीरवार सुबह सात बजे जब वह ट्यूबवेल पर गया तो उसने देखा कि ट्यूबवेल के कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो वहां से छह फुट केबल तार, स्टार्टर, ग्रिप व अन्य सामान गायब था। बिलासपुर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed