फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cash and passbook snatched from woman's hand

Yamuna Nagar News: महिला के हाथ से नकदी और पासबुक झपटी

Mon, 25 Nov 2024 06:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 25 Nov 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Cash and passbook snatched from woman's hand
सरस्वतीनगर। बाइक सवार बदमाशों का आतंक नहीं रुक रहा है। छप्पर थाना क्षेत्र के ऊंचा चंदना गांव में एक महिला के साथ 10 हजार रुपये और डाकखाने की पासबुक झपट ली। महिला पैसे जमा कराने के लिए डाकखाने में जा रही थी। महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मामला थाना छप्पर क्षेत्र के ऊंचा चंदना गांव का है। गांव निवासी महिला ऊषा रानी ने बताया कि बीते शनिवार को वह अपनी सास के साथ गांव के ही डाकखाने में पैसे जमा कराने जा रही थी। उसने करीब 10 हजार रुपये और पासबुक एक पन्नी में रखकर हाथ में पकड़ रखी थी। जैसे ही वह डाकघर के पास पहुंचे तो बाइक सवार एक युवक आया और उनके हाथ से पन्नी झपटकर ले गया। ऊषा रानी ने शोर मचाया तो वहां पर भीड़ जमा हो गई। लेकिन, तब तक बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed