{"_id":"b3922387d68003739ee163a0af49c364","slug":"cash-and-laptop-stolen-from-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से नकदी और लैपटॉप चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से नकदी और लैपटॉप चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Fri, 06 Jun 2014 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार एक व्यक्ति ने प्लाइवुड फैक्टरी मालिक की कार से एक लाख की नकदी से भरा बैग और लैपटॉप चोरी कर लिया और फरार हो गया। यह घटना पश्चिमी यमुना नहर पर जगाधरी रेलवे फाटक के समीप हुई । व्यक्ति ने कार सवार फैक्टरी के मालिक को कार में हवा न होने का झांसा देकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने फैक्टरी मालिक की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शास्त्री कॉलोनी निवासी गगन भाटिया ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी खजूरी रोड पर प्लाइवुड फैक्टरी है। चार जून की सुबह वह कार में सवार होकर फैक्टरी में जा रहा था। कार में एक लाख रुपये से भरा बैग और लैपटॉप रखा था। जब वह कैनाल रेस्ट हाउस रोड स्थित जगाधरी रेलवे फाटक पर पहुंचा, तो फाटक बंद था। उसने सड़क पर कार को रोक लिया। इस दौरान उसके पास एक व्यक्ति आया। आरोपी ने उसे कार के पिछले पहिया की हवा न होने की बात कही। वह कार से नीचे उतरकर हवा चेक करने लगा।
इसके बाद रेलवे फाटक खुलने पर वह कार में बैठकर फैक्टरी में चला गया। जब वह फैक्टरी में पहुंचकर कार से बैग और लैपटॉप उतारने लगा, तो वह गायब मिले। वह तुरंत रेलवे फाटक पहुंचा और आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।