फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cash and Gas Cylinder Stolen After Breaking Lock of Vacant House

Yamuna Nagar News: सूने घर का ताला तोड़कर नकदी व गैस सिलिंडर चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Cash and Gas Cylinder Stolen After Breaking Lock of Vacant House
यमुनानगर। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित त्रिकोणी पार्क के पास चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने ताला तोड़कर नकदी व गैस सिलिंडर चोरी कर लिया। गांधी नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

त्रिकोणी पार्क निवासी राजेंद्र कुमार ने गांधीनगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार को करीब दो बजे अपने घर पर ताला लगाकर किसी काम से बाहर गया था। अगले दिन सुबह जब वह लौटा तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी। अलमारी से करीब पांच हजार रुपये की नकदी और घर में रखा गैस सिलिंडर चोरी हो चुका था, इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गांधीनगर थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed