फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cases of burning crop residue are not stopping

Yamuna Nagar News: थम नहीं रहे फसल अवशेष में आग लगाने के मामले

Tue, 28 May 2024 06:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 May 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Cases of burning crop residue are not stopping
कुरुक्षेत्र। फसल अवशेषों में आग लगाने के मामले अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, इससे जहां धर्मनगरी की आबोहवा खराब होने की संभावना बनी हुई है तो वहीं गर्मी के स्तर में भी बढ़ोतरी हो रही हैं। अब तक फसल अवशेषों में आग लगाने के 174 के करीब मामले कृषि विभाग के सामने आ चुके है, इन मामलों में सात पर कार्रवाई भी की जा चुकी हैं और 17 हजार 500 रुपए का जुर्माना भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

हालांकि फसल अवशेषों में आग लगाने के मामलों को रोकने के लिए कृषि विभाग अहम भूमिका भी निभा रहा है। कृषि विभाग की ओर से लोगों को फसल अवशेषों में आग न लगाने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही फसल अवशेषों से होने वाले फायदों की जानकारियां भी दी जा रही हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डाॅ. सुरेंद्र मलिक ने कहा कि जिले भर में फसल अवशेषों में आग लगाने वाले किसानों पर सेटेलाइट के माध्यम से और अधिकारियों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही हैं। अब तक जिले भर में 174 मामले फसल अवशेषों में आग लगाने के आ चुके हैं। इन 174 मामलों में से 150 जगहों पर आग लगाने की सूचना सही पाई गई हैं, जिसके तहत सात केसों में लोगों के चालान करने पर 17 हजार 500 रुपए का जुर्माना किया गया है, जबकि अभी एक मामलों में कार्रवाई की जानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed