फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case registered for beating and jamming the station in-charge, Yamunanagar

थाना प्रभारी को पीटने और जाम लगाने का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Case registered for beating and jamming the station in-charge, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रादौर थाना प्रभारी सुखविंद्र सिंह ने कुछ लोगों पर मारपीट व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है। प्रभारी का कहना है कि 31 जुलाई को ओड कालोनी निवासी अनिल कुमार उर्फ बॉबी की मौत के बाद जब वे शव को एंबुलेंस में रादौर लेकर आ रहे थे तो कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोका। उनका गला पकड़कर कार से उतार लिया और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने मामले में छह लोगों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्ज किया है।
रादौर थाना प्रभारी सुखविंद्र सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 30 जुलाई को ओड कालोनी रादौर निवासी अनिल कुमार उर्फ बॉबी की मौत हो गई थी। शव को 31 जुलाई को पोस्टमार्टम कराने के लिए वह सिविल अस्पताल में आया था। पोस्टमार्टम के बाद वह सरकारी गाड़ी में पुलिस कर्मियों के साथ रादौर जा रहे थे। वहीं साथ में शव ले जा रही एंबुलेंस भी थी। जब वे गांव धौडंग के पास पहुंचे तो वहां पर गांव रादौरी निवासी गौरव, नरेंद्र व जुब्बल निवासी दीपक 50-60 अन्य लोगों के साथ वहां पर खड़े थे। उन्होंने रास्ता रोक कर उनकी गाड़ियों को रोक दिया। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने गाड़ी रुकते ही उसे गले से पकड़ कर कार से निकाल लिया। वहां पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस पर हमला कर दिया और मार्ग पर जाम लगाने के लिए एंबुलेंस के पीछे की खिड़कियां खोल दी।
विज्ञापन

हमलावर अनिल के शव को एंबुलेंस से उतारने और पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका । उन्होंने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि उसे जान से मारने के लिए गौरव, नरेंद्र सियानंद, तोता, चंद्रभान, नेपाल ने योजना बनाई हुई थी। थाना प्रभारी सुखविंद्र ने शिकायत में बताया कि गौरव और उसके परिवार के सदस्यों व नेपाल ने योजना बंद तरीके से उसे मारने के लिए धौडंग में रास्ता रोका और उसे जान से मारने के लिए गांव धौडंग में हमला किया। उसे थप्पड़, मुक्के से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर वहां पर डीएसपी रजत गुलिया फोर्स लेकर पहुंचे, जिन्होंने उन्हें बचाया। हमला करने वाले उसे गालियां दे रहे थे और अपमानजनक शब्द बोल रहे थे। उन पर आरोप लगाया कि उन्होने डॉक्टर से मिलकर अनिल कुमार की मौत हार्ट अटैक से लिखवाया और दो लाख रुपये रिश्वत ली। ये आरोप पूरी तरह से झूठे हैंइस शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मारपीट, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, साजिश रचने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed